फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol release motion poster of his upcoming film Suryaa Crime Thriller will release on November 20

सूर्या: जारी हुआ सनी देओल की फिल्म का मोशन पोस्टर, आक्रामक दिखे अभिनेता; रिलीज की तारीख भी आई सामने

Mon, 12 Oct 2026 01:54 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 12 Oct 2026 01:54 PM IST
सार

Suryaa Motion Poster: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ''सूर्या: अंत से आरंभ तक' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ इसकी रिलीज की तारीख भी सामने आई है।
 

विज्ञापन
Sunny Deol release motion poster of his upcoming film Suryaa Crime Thriller will release on November 20
सनी देओल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बॉलीवुड स्टार सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' में एक नए अवतार से दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने आज फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करके इसकी आधिकारिक घोषणा की। फर्स्ट लुक पोस्टर में वह काफी गंभीर और आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, सनी देओल ने यह भी बताया कि यह फिल्म कब रिलीज होगी।
विज्ञापन

Trending Videos

Sunny Deol release motion poster of his upcoming film Suryaa Crime Thriller will release on November 20
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
पोस्टर में क्या है?
मोशन पोस्टर में देखा जा सकता है कि सनी देओल उम्रदाराज लग रहे हैं। उनकी दाढ़ी आधी पकी है और आधी काली है। वह सिगरेट पी रहे हैं और उनका लुक आक्रामक है। उन्होंने टी-शर्ट पहनी है। पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा 'अतीत और वर्तमान के बीच उलझा हुआ, वह सच का पता लगाता है! पेश है 'सूर्या: अंत से आरंभ तक'! 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'सूर्या' के बारे में जानकारी
  • 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' फिल्म का निर्देशन मलयालम फिल्ममेकर एम. पद्मकुमार ने किया है।
  • यह उनकी बॉलीवुड में पहली फिल्म है। 
  • यह फिल्म 2018 में आई मशहूर मलयालम थ्रिलर 'जोसेफ' का हिंदी रीमेक है, जिसे शाही कबीर ने लिखा था।
  • खबरों के मुताबिक, देओल इसमें एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं जो एक ऐसी जांच में फंस जाते हैं, जिसके कारण उन्हें अपराध और अपने अतीत के राजों का सामना करना पड़ता है। 
  • फिल्म में न्याय, नैतिक दुविधा और अनसुलझे सच के नतीजों जैसे विषयों को दिखाया गया है।
विज्ञापन

Sunny Deol release motion poster of his upcoming film Suryaa Crime Thriller will release on November 20
प्रज्ञा जायसवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@jaiswalpragya
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की स्टार कास्ट में रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल, जिस्शु सेनगुप्ता, टीनू आनंद, मनीष वाधवा और तनुश्री चक्रवर्ती के साथ-साथ रोहित तिवारी और अनूप त्रिवेदी भी शामिल हैं। इसे कमल मुकुट पेश कर रहे हैं। इस फिल्म को दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट ने एमएम मूवीज के बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed