फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swini Khara: 'एमएस धोनी' की बहन ने की सगाई! परियों की रानी लगीं स्विनी खेरा, तस्वीरें देख नहीं हटेगी नजर

Thu, 02 Mar 2023 08:36 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 02 Mar 2023 08:36 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni the untold story Sushant Rajput film child actor Swini Khara engaged boyfriend Urvish Desai see pics
स्विनी खारा के की सगाई - फोटो : insta

साल 2016 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' ने लोगों के दिलों में इस कदर जगह बनाई कि इसे देखने के लिए दर्शक आज भी तत्पर रहते हैं। यह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर- बैट्समैन एमएस धोनी का कमाल कहें या फिर फिल्म में उनका किरदार निभाने वाले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का। लेकिन इतना तो तय है कि इस फिल्म का हर एक सीन ..हर एक कलाकार लोगों के दिलों-दिमाग में फिक्स हो गया है। तो क्या आपको 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की बाल कलाकार स्विनी खारा याद हैं? अगर नहीं तो आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म में छोटी सी लड़की का रोल प्ले करने वाली स्विनी खारा ने सगाई कर ली है। 

MS Dhoni the untold story Sushant Rajput film child actor Swini Khara engaged boyfriend Urvish Desai see pics
स्विनी खारा के की सगाई - फोटो : insta

स्क्रीन पर छोटे से एमएस धोनी को 'पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब..' की सीख देने वाली बाल कलाकार स्विनी खारा आज इतनी बड़ी हो गई हैं कि उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड उर्विश देसाई से सगाई कर ली है। जी हां, 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में एमएस धोनी की बड़ी बहन जयंती की छोटी भूमिका निभाने वाली स्विनी खारा ने सगाई कर ली है। सगाई की जानकारी खुद स्विनी खारा ने सोशल मीडिया के जरिए दी। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई की कुछ तस्वीरें साझा कर खुशी जाहिर की है। 
Box Office Report: पांचवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी 'पठान', जानें बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल

MS Dhoni the untold story Sushant Rajput film child actor Swini Khara engaged boyfriend Urvish Desai see pics
स्विनी खारा के की सगाई - फोटो : insta

अभिनेत्री ने अपने सगाई से कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। इन तस्वीरों में स्विनी खारा गुलाबी रंग का एम्बेलिश्ड गाउन पहने बिल्कुल परियों की रानी लग रही थीं, वहीं उनके बॉयफ्रेंड उर्विश ऑल-ब्लैक शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। साझा की गई तस्वीरों में स्विनी और उर्विश हाथों में हाथ डाले एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान है। दूसरी तस्वीर में उर्विश और स्विनी दिल खोलकर डांस करते नजर आ रहे हैं। स्विनी के चेहरे पर सगाई की खुशी साफ झलक रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Swini Khara (@swinikhara)

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni the untold story Sushant Rajput film child actor Swini Khara engaged boyfriend Urvish Desai see pics
स्विनी खारा के की सगाई - फोटो : insta

बाकी अन्य तस्वीरों में उर्विश घुटनों के बल बैठकर स्विनी को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। इस मोमेंट में स्विनी के चेहरे पर दिख रही खुशी साफ नजर आ रही है। आखिरी तस्वीर में दोनों को सबसे फिल्मी अंदाज में डांस करते हुए देखा जा सकता है। स्विनी ने अपनी सगाई की इन बेहद खास तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, 'मैं आप से पेपर रिंग के साथ भी शादी कर सकती हूं।' फैंस के साथ-साथ इस पोस्ट पर स्विनी के इंडस्ट्री वाले दोस्त भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। अविका गोर, नविका कोटिया और फिल्म निर्माता ज्योति कपूर दास ने कपल को बधाई दी है।
Citadel Trailer: प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए बुरी खबर! 'सिटाडेल' के ट्रेलर का अभी और करना होगा इंतजार

विज्ञापन
MS Dhoni the untold story Sushant Rajput film child actor Swini Khara engaged boyfriend Urvish Desai see pics
स्विनी खारा के की सगाई - फोटो : insta

स्विनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एमएस धोनी की बायोपिक के अलावा, अभिनेत्री को 'चीनी कम', 'परिणीता', 'सियासत द पॉलिटिक्स', 'हरि पुत्तर' और 'पाठशाला' जैसी फिल्मों में देखा गया था। वह आखिरी बार 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी की बड़ी बहन जयंती की भूमिका में नजर आई थीं। फिल्मों के साथ-साथ स्विनी टीवी शो 'बा बहू और बेबी', 'दिल मिल गए' और 'जिंदगी खट्टी मीठी' में अपनी भूमिकाओं के लिए भी जानी जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed