तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। अभिनेता की पिछली फिल्म की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर लियो ने पहले वीकएंड में धांसू कमाई की थी। आइए जानते हैं कि रविवार के दिन गोट ने कितने करोड़ रुपये बटोरे हैं।
2 of 5
फिल्म 'गोट'
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
गोट का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। विजय के फैंस के लिए यह फिल्म और भी ज्यादा खास इसलिए है, क्योंकि वह फिल्मों से संन्यास लेकर पूरी तरह राजनीति में सक्रिय होने का निर्णय ले चुके हैं। हालांकि, 400 करोड़ के आसपास की लागत से बनाई गई इस फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिलता अब तक नजर नहीं आया है।
3 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गुरुवार के दिन इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले दिन फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 42 फीसदी की गिरावट नजर आई। शुक्रवार को इस फिल्म ने 25.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
4 of 5
द गोट
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में अच्छा सुधार नजर आया। शनिवार को फिल्म ने 31.37 फीसदी का उछाल दर्ज करते हुए 33.5 करोड़ रुपये बटोर डाले। वहीं, रविवार के दिन फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल दिखा है। चौथे दिन इस फिल्म ने 25.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
5 of 5
फिल्म 'गोट'
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 128.22 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म ने भले ही पहले वीकएंड में 100 करोड़ी क्लब में एंट्री कर ली है, लेकिन बड़े बजट के कारण गोट की अब तक की कमाई को संतोषजनक नहीं माना जा सकता है। उनकी पिछली फिल्म लियो से अगर इसकी तुलना की जाए तो लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी फिल्म ने पहले सप्ताहांत में 177.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सप्ताहांत खत्म होने के बाद गोट के लिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखना ही सबसे बड़ी चुनौती होगी।
Vettaiyan: 'वेट्टैयन' के पहले गाने का प्रोमो जारी, 'मनासिलायो' में किया गया इस दिवंगत गायक की आवाज का इस्तेमाल