फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस फिल्म को बॉक्स ऑफिस कह रहा था 'बधाई हो', केजरीवाल ने क्यों थमाया नोटिस?

Mon, 29 Oct 2018 06:42 PM IST
entertainment desk
entertainment desk Updated Mon, 29 Oct 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
The film which was called the box office 'Congratulations', why did Kejriwal have a notice?
बधाई हो
बुजुर्ग मां के प्रेग्नेंट होने पर बेटे की मानसिक स्थिति पर बनी फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पांस से जहां सारा बॉक्स आफिस कह रहा था 'बधाई हो', वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने नोटिस थमा दिया है। नोटिस देने के पीछे सरकार के अपने अलग तर्क हैं। हालांकि इससे पहले अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों को भी इसी वजह से नोटिस दिए जा चुके हैं। जानिए, वजह।

 
The film which was called the box office 'Congratulations', why did Kejriwal have a notice?
बधाई हो - फोटो : self
बता दें यह नोटिस फिल्म बधाई हो के निर्देशक, निर्माता, और अभिनेताओं को धूम्रपान दृश्यों को ना हटाने और तंबाकू उत्पादों का प्रचार करने की एवज में यह नोटिस जारी किया गया है। अजय देवगन और अक्षय कुमार के बाद अब हिंदी फिल्म बधाई हो को दिल्ली सरकार के लोक स्वास्थ्य की तरफ से नोटिस जारी कर दिया गया है। 
 
The film which was called the box office 'Congratulations', why did Kejriwal have a notice?
बॉलीवुड फिल्म 'बधाई हो' का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
राज्य तंबाकू नियंत्रण अधिकारी एस.के. अरोड़ा का कहना कि फिल्म बधाई हो में कई ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं। जहां पात्रों को धूम्रपान करते देखा जा सकता है। साथ ही फिल्म में तंबाकू ब्रांड को भी दिखाया गया है। उनका कहना है कि फिल्म में सिगरेट और अन्य तंबारू उत्पादों को दिखाना अधिनियम 2003 के तहत धारा 5 का उल्लंघन है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
The film which was called the box office 'Congratulations', why did Kejriwal have a notice?
badhai ho
राज्य तंबाकू नियंत्रण अधिकारी एस.के. अरोड़ा का कहना  कि फिल्म के निर्देशक, निर्माता और अभिनेताओं को कानूनी नोटिस जारी किया गया है। साथ ही फिल्म से जल्द से जल्द ऐसे सभी दृष्य हटाने की तुरंत मांग भी की गई है। अधिकारी का कहना है कि फिल्मी सितारे और बॉलीवुड अभिनेता युवाओं के लिए एक प्रेरणा का श्रोत होते हैं। 
 
विज्ञापन
The film which was called the box office 'Congratulations', why did Kejriwal have a notice?
badhai ho - फोटो : लाल सिंह
फिल्मों जो दिखाया जाता है समाज का एक बड़ा हिस्सा उससे प्रभावित होता है। और वहीं आदतें लोग अपनाते नजर भी आते हैं। ऐसे में देश के हर नागरिक को इसकी तरफ ध्यान देने की जरूर है। फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों और फिल्मी सितारों को अपनी मोरल ड्यूटी समझी चाहिए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed