{"_id":"5bd704b2bdec221a020c526c","slug":"the-film-which-was-called-the-box-office-congratulations-why-did-kejriwal-have-a-notice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस फिल्म को बॉक्स ऑफिस कह रहा था 'बधाई हो', केजरीवाल ने क्यों थमाया नोटिस?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिस फिल्म को बॉक्स ऑफिस कह रहा था 'बधाई हो', केजरीवाल ने क्यों थमाया नोटिस?
entertainment desk
Updated Mon, 29 Oct 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
बधाई हो
बुजुर्ग मां के प्रेग्नेंट होने पर बेटे की मानसिक स्थिति पर बनी फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पांस से जहां सारा बॉक्स आफिस कह रहा था 'बधाई हो', वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने नोटिस थमा दिया है। नोटिस देने के पीछे सरकार के अपने अलग तर्क हैं। हालांकि इससे पहले अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों को भी इसी वजह से नोटिस दिए जा चुके हैं। जानिए, वजह।
बधाई हो
- फोटो : self
बता दें यह नोटिस फिल्म बधाई हो के निर्देशक, निर्माता, और अभिनेताओं को धूम्रपान दृश्यों को ना हटाने और तंबाकू उत्पादों का प्रचार करने की एवज में यह नोटिस जारी किया गया है। अजय देवगन और अक्षय कुमार के बाद अब हिंदी फिल्म बधाई हो को दिल्ली सरकार के लोक स्वास्थ्य की तरफ से नोटिस जारी कर दिया गया है।
बॉलीवुड फिल्म 'बधाई हो' का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
राज्य तंबाकू नियंत्रण अधिकारी एस.के. अरोड़ा का कहना कि फिल्म बधाई हो में कई ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं। जहां पात्रों को धूम्रपान करते देखा जा सकता है। साथ ही फिल्म में तंबाकू ब्रांड को भी दिखाया गया है। उनका कहना है कि फिल्म में सिगरेट और अन्य तंबारू उत्पादों को दिखाना अधिनियम 2003 के तहत धारा 5 का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
badhai ho
राज्य तंबाकू नियंत्रण अधिकारी एस.के. अरोड़ा का कहना कि फिल्म के निर्देशक, निर्माता और अभिनेताओं को कानूनी नोटिस जारी किया गया है। साथ ही फिल्म से जल्द से जल्द ऐसे सभी दृष्य हटाने की तुरंत मांग भी की गई है। अधिकारी का कहना है कि फिल्मी सितारे और बॉलीवुड अभिनेता युवाओं के लिए एक प्रेरणा का श्रोत होते हैं।
विज्ञापन
badhai ho
- फोटो : लाल सिंह
फिल्मों जो दिखाया जाता है समाज का एक बड़ा हिस्सा उससे प्रभावित होता है। और वहीं आदतें लोग अपनाते नजर भी आते हैं। ऐसे में देश के हर नागरिक को इसकी तरफ ध्यान देने की जरूर है। फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों और फिल्मी सितारों को अपनी मोरल ड्यूटी समझी चाहिए।