अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने हाल ही में 'द आर्चीज़' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है। इस फिल्म में उन्हें उनकी अदाकारी के लिए लोगों की काफी ज्याद तारीफें मिली हैं। इसके बाद अभिनेता जल्द ही 'इक्कीस' में नजर आने वाले हैं। उनके अलावा इस फिल्म में जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Hanuman: 'राम मंदिर ट्रस्ट को पहले ही दान कर दिए 14 लाख रुपये, 'हनुमान' के निर्देशक प्रशांत वर्मा का खुलासा
2 of 5
अगस्त्य नंदा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक वॉर ड्रामा है, जो सबसे क्रम उम्र में परमवीर चक्र से नवाजे गए सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल के जीवन पर आधारित है। हाल ही में अगस्त्य ने एक बातचीत में इस फिल्म को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है।
3 of 5
अगस्त्य नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि फिल्म की तैयारी के दौरान उन्हें सेना के एक अधिकारी से गड़बड़ न करने को लेकर चेतावनी मिली थी। दरअसल, अगस्त्य इस फिल्म की तैयारी के लिए पुणे गए थे, जहां ड्रिलिंग सत्र के दौरान जब वे रेजिमेंट में थे तो एक अधिकारी उनके पास आए और उन्हें गड़बड़ न करने की कड़ी चेतावनी दी।
4 of 5
अगस्त्य नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त्य ने उस समय को याद करते हुए बताया कि ऐसा इसलिए था, क्योंकि अरुण खेत्रपाल उनके हीरो थे। अगस्त्य नंदा ने खुलासा किया कि वह बातचीत से चिंतित हो गए थे और उन्होंने अपनी मां को भी फोन कर इस बारे में बताया था।
5 of 5
अगस्त्य नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने बताया कि इन सब चीजों के बाद भी काफी अच्छा अनुभव रहा। अगस्त्य नंदा ने यह भी व्यक्त किया कि उन्हें सेना की जीवनशैली, अनुशासन, अखंडता से लगाव हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जब वह बोर्डिंग स्कूल में थे, तब उन्होंने जैसा अनुभव किया था, वह सैन्य जीवन का केवल पांच प्रतिशत ही है।
Amitabh Bachchan: बिग बी ने अपने हाथ की सर्जरी का किया खुलासा, अक्षय कुमार के साथ पोस्ट साझा कर दी जानकारी