बिग बॉस से फेमस हुई शहनाज कौर गिल ने इस साल 2023 में अपने करियर की एक नया अध्याय शुरू किया। उन्होंने इस साल अप्रैल में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने भूमि पेडनेकर, शिबानी बेदी, डॉली सिंह और कुशा कपिला के साथ फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग में सक्रीन साझा की। ये दोनों फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं, लेकिन उन्होंने दोनों से दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। हाल ही में उन्होंने अपने करियर को लेकर बात की है।
Shehnaaz Kaur Gill: शहनाज ने रणबीर कपूर के साथ काम करने की जताई इच्छा, कहा- 'मैं उनसे कभी नहीं मिली लेकिन...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 29 Dec 2023 09:10 AM IST
सार
शहनाज कौर गिल ने एक बातचीत में बताया कि 2023 उनके लिए एक महत्वपूर्ण साल रहा है। उन्होंने अपनी आंखें खोलीं और जीवन के प्रति अपना दृष्टिकोण बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन