फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दलपति 65: जॉर्जिया शेड्यूल पूरा कर चेन्नई लौटे अभिनेता विजय, कोरोना कमजोर होते ही शुरू होगी शूटिंग

Sun, 25 Apr 2021 05:35 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 25 Apr 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
Thalapathy Vijay wraps up shooting of film in georgia and return to chennai will start shooting again
विजय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल की शुरूआत हिट फिल्म ‘मास्टर’ से करने वाले अभिनेता विजय ने अपने करियर की 65वीं फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग जॉर्जिया में पूरी कर ली है। फिल्म का नामकरण अभी तक नहीं हुआ है। अभिनेता विजय को तमिल फिल्म इंडस्ट्री में दलपति विजय के नाम से पुकारा जाता है। अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी करके विजय रविवार को भारत वापस लौट आए हैं।

Thalapathy Vijay wraps up shooting of film in georgia and return to chennai will start shooting again
दलपति 65 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सफेद शर्ट, जींस पहने और चेहरे पर मास्क लगाए अभिनेता विजय को रविवार की सुबह चेन्नई एयरपोर्ट पर रदेखा गया। पता चला है कि वह जॉर्जिया से भारत वापस लौटे हैं। जॉर्जिया के एक खुले इलाके में फिल्म की शूटिंग के समय की फिल्म के निर्देशक नेलसन दिलीप कुमार के साथ की उनकी फोटो पिछले दिनों खूब वायरल हुई थी। इस फोटो में दोनों किसी मुद्दे पर चर्चा करते दिख रहे हैं।




Thalapathy Vijay wraps up shooting of film in georgia and return to chennai will start shooting again
दलपति 65 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नौ अप्रैल की वायरल फोटो से पहले विजय ने यहां अपनी 65वीं फिल्म के मुहूर्त में हिस्सा लिया था। उस दिन की तस्वीरों में भी विजय काफी खुश नजर आ रहे हैं। विजय को तमिल सिनेमा का इन दिनों सबसे बिकाऊ स्टार माना जाता है। उनकी फिल्मों की रिलीज के समय वैसा ही उत्साह दर्शकों में देखा जाता है जैसा कभी रजनीकांत की फिल्मों के लिए हुआ करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thalapathy Vijay wraps up shooting of film in georgia and return to chennai will start shooting again
विजय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस साल पोंगल पर रिलीज हुई विजय की फिल्म ‘मास्टर’ को उनकी कामयाब फिल्मों में से एक माना जा रहा है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत रिलीज हुई इस फिल्म ने तमिल के अलावा दूसरी दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी अच्छी कमाई की। फिल्म को हिंदी में भी डब करके रिलीज किया गया था लेकिन हिंदी में फिल्म को अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला। ‘मास्टर’ में विजय के अलावा विजय सेतुपति और मालविका मोहनन ने लीड रोल किए हैं।

विज्ञापन
Thalapathy Vijay wraps up shooting of film in georgia and return to chennai will start shooting again
विजय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तमिल सिनेमा में बाल कलाकार के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले अभिनेता विजय के प्रशसंकों की संख्या करोड़ों में है। चेन्नई में उनकी एक झलक पाने के लिए लोग घंटों कतारों में खड़े देखे गए हैं। अपने पिता एस ए चंद्रशेखर की फिल्म ‘नान सिगप्पू मनिथन’ में वह रजनीकांत के साथ बाल कलाकार के तौर पर काम कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed