कंगना रणौत जो अब तक कहती रही हैं, उसे पहली बार वह करके भी दिखाने जा रही हैं। अपनी अगली फिल्म 'थलाइवी' की रिलीज उन्होंने ऐसे दिन के लिए चुनी है जिस दिन देश के सबसे बड़े फिल्म प्रोडक्शन हाउस की फिल्म रिलीज हो रही है और इस फिल्म में नेपोटिज्म का आरोप झेलते रहे दो बड़े सितारे भी हैं। कंगना ने अपनी फिल्म 'थलाइवी को यशराज फिल्म्स की फिल्म 'बंटी और बबली 2' के मुकाबले मैदान में उतारा है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Social media
रुकी हुई फिल्मों के रिलीज की तारीख घोषित करने की होड़ में धाकड़ अभिनेत्री कंगना रणौत भी शामिल हो गई हैं। उनकी चर्चित फिल्म 'धाकड़' के रिलीज की तारीख तो पहले ही आ चुकी है। और अब ऐलान हुआ है उनकी एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थलाइवी' का। इस फिल्म के निर्माताओं ने फैसला किया है कि वह अपनी फिल्म को अप्रैल के महीने में ही सिनेमाघरों में रिलीज कर देंगे। इस समय फिल्मों की बहुतायत है इसलिए सोलो रिलीज तारीख मिलना वैसे भी बहुत मुश्किल है।
3 of 5
थलाइवी
- फोटो : Social Media
कंगना की फिल्म 'थलाइवी' की घोषणा अब से ठीक दो साल पहले तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की जयंती पर हुई थी। यह फिल्म जयललिता की जिंदगी पर आधारित है और उनके किरदार में अभिनेत्री कंगना नजर आने वाली हैं। नवंबर 2019 को इस फिल्म की शूटिंग शुरू की गई और पिछले साल शूटिंग खत्म भी हो जाती। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से फैली अव्यवस्था के चलते फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग नहीं हो पाई।
4 of 5
थलाइवी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, क्लाइमैक्स के लिए ज्यादा लोगों की जरूरत थी लेकिन सरकार की तरफ से अनुमति नहीं थी कि इस कोरोना काल में ज्यादा लोग एक साथ इकट्ठे हो सकें। अब फिल्म की शूटिंग खत्म भी हो गई और पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो गया। 24 फरवरी जयललिता की जयंती के मौके पर ही फिल्म 'थलाइवी' के रिलीज की तारीख की घोषणा भी की गई। कंगना रणौत की यह फिल्म 23 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना के अलावा फिल्म में अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, जिशु सेनगुप्ता, मधु, भाग्यश्री, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
5 of 5
थलाइवी
- फोटो : फिल्म पोस्टर
फिल्म 'थलाइवी' के निर्माताओं ने अपनी फिल्म को रिलीज करने के लिए जो तारीख 23 अप्रैल चुनी है उस तारीख को पहले से ही यशराज फिल्म्स अपनी एक फिल्म 'बंटी और बबली 2' को रिलीज करने का फैसला कर चुका है। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी जिसमें सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी वाघ जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे।