26 जुलाई भारत के बेहद खास दिनों में से एक है। इस दिन भारत ने कारगिल की लड़ाई में पाकिस्तान को धुल चटाई थी। भारत इस दिन को कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाता है। कारगिल की विजय गाथा केवल इतिहास के पन्नों में ही नहीं बल्कि भारतीय संगीत में भी देखने को मिलती है। जी हां देशभक्ति के मामले में बॉलीवुड भी कभी पीछे नहीं रहा है। देशभक्ति को लेकर बॉलीवुड में न केवल शानदार फिल्में बन चुकी हैं बल्कि कुछ ऐसे शानदार गाने भी हैं जिन्हें एक बार सुनने के बाद हर एक भारतीय में देशभक्ति की भावना जाग उठती है। कारगिल विजय दिवस पर आज पर आपको उन्हीं गानों से रूबरू करवाते हैं।
गाना- ऐ मेरे प्यारे वतन
फिल्म- काबुलीवाला (1961)
यह गाना एक्टर बलराज साहनी पर फिल्माया गया है।
गाना- ऐ वतन ऐ वतन
फिल्म- शहीद (1965)
यह गाना एक्टर मनोज कुमार पर फिल्माया गया है।
गाना- भारत का रहने वाला हूं
फिल्म- पूर्व-पश्चिम (1970)
यह गाना एक्टर मनोज कुमार पर फिल्माया गया है।
गाना- कर चले हम फिदा जान और तन साथियों
फिल्म- हकीकत (1964)
यह गाना एक्टर धर्मेंद्र और बलराज साहनी पर फिल्माया गया है।