फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   MS Dhoni The Untold Story Few Interesting And Unheard Facts About Sushant Singh Rajput Film

धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी: बच्चे ने माही से क्या पूछा, जो बनी बायोपिक; अक्षय को छोड़ कैसे सुशांत को मिला था रोल?

Wed, 30 Sep 2026 08:58 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 30 Sep 2026 08:58 AM IST
सार

M.S. Dhoni The Untold Story: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ साल 2016 में रिलीज हुई थी। जानें फिल्म से जुड़े दिलचस्प और अनसुने किस्से। 

विज्ञापन
MS Dhoni The Untold Story Few Interesting And Unheard Facts About Sushant Singh Rajput Film
एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को रिलीज हुई 10 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था। फिल्म में धोनी की क्रिकेट जर्नी से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ तक को दिखाया गया था। इस फिल्म को लेकर कई ऐसी बातें भी हैं, जो शायद ही बहुत कम लोग जानते हैं।
विज्ञापन


एक बच्चे के सवाल ने दी फिल्म बनाने की सोच
एमएस धोनी की जिंदगी पर फिल्म बनाने के पीछे एक दिलचस्प किस्सा भी है। बताया जाता है कि एक बार धोनी एयरपोर्ट पर थे, तभी एक बच्चा उनके पास आया और उनसे मोटिवेशन को लेकर एक सवाल पूछा। धोनी ने बच्चे को टालने के बजाय उसके साथ बैठकर करीब 5 मिनट तक बातचीत की और उसके सवाल का जवाब दिया।
विज्ञापन


धोनी के मैनेजर अरुण पांडे ने जब उनसे पूछा कि उन्होंने बच्चे के साथ इतना समय क्यों बिताया, तो धोनी ने बताया कि उनका जवाब उस बच्चे के लिए काफी मायने रखता है। उन्हें लगा कि अगर उनकी बात से उस बच्चे को मोटिवेशन मिल सकता है, तो यह समय देना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना का अरुण पांडे पर भी गहरा असर हुआ। इसके बाद उन्होंने धोनी से कहा कि उनकी कहानी में ऐसी ताकत है, जो उस बच्चे की तरह लाखों बच्चों को मोटिवेट कर सकती है। इसी सोच के बाद धोनी की जिंदगी पर फिल्म बनाने का विचार आया।

MS Dhoni The Untold Story Few Interesting And Unheard Facts About Sushant Singh Rajput Film
एस एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी के असली स्कूल में हुई शूटिंग
फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग महेंद्र सिंह धोनी के असली स्कूल में भी की गई थी। फिल्म की टीम ने रांची स्थित उस स्कूल में शूटिंग की, जहां धोनी ने पढ़ाई की थी। यहां के क्लासरूम और खेल के मैदान को भी फिल्म में इस्तेमाल किया गया था।
 



अक्षय कुमार करना चाहते थे धोनी का रोल

  • फिल्म की कास्टिंग शुरू होने से पहले ही अक्षय कुमार, महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाना चाहते थे।
  • लेकिन निर्देशक नीरज पांडे को लगा कि अक्षय के लुक्स धोनी से ज्यादा मेल नहीं खाते।
  • इसी वजह से उन्होंने विनम्रता से अक्षय को इस रोल के लिए मना कर दिया।
  • इसके बाद नीरज पांडे ने सुशांत सिंह राजपूत को धोनी के किरदार के लिए चुना।
  • खास बात यह है कि उस समय निर्देशक ने सुशांत की कोई भी फिल्म नहीं देखी थी।
  • इसके बावजूद उन्होंने अपनी समझ और सहज अंदाज पर भरोसा करते हुए सुशांत को इस रोल के लिए कास्ट किया।

MS Dhoni The Untold Story Few Interesting And Unheard Facts About Sushant Singh Rajput Film
एस एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी - फोटो : IMDb
सुशांत को टीनएज धोनी बनाने में लगी थी इतनी मेहनत
‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी के किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए काफी मेहनत की थी। फिल्म में धोनी के किशोर उम्र वाले लुक को दिखाना टीम के लिए आसान नहीं था। इसके लिए VFX टीम ने करीब 250 बेहद मुश्किल शॉट्स पर काम किया था।

सुशांत को कम उम्र के और पतले धोनी जैसा दिखाने के लिए कई सीन में उनके सिर और शरीर को डिजिटल तरीके से बदला गया था। इसके अलावा फिल्म में दिखाए गए क्रिकेट मैचों के लाइव फुटेज में भी सुशांत के सिर का आकार, बॉडी फ्रेम और बैठने-खड़े होने के अंदाज को धोनी से मैच करना एक बड़ी चुनौती थी।

इस काम को पूरा करने के लिए VFX टीम ने कई महीनों तक प्लानिंग और तैयारी की। करीब 120 आर्टिस्ट की प्रोडक्शन टीम ने 90 दिनों तक काम किया और फिल्म के लिए कुल 910 VFX शॉट्स तैयार किए।

MS Dhoni The Untold Story Few Interesting And Unheard Facts About Sushant Singh Rajput Film
एस एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी - फोटो : IMDB
सुशांत ने महीनों की थी क्रिकेट की ट्रेनिंग
  • धोनी का किरदार पर्दे पर बिल्कुल असली नजर आए, इसके लिए सुशांत सिंह राजपूत ने काफी मेहनत की थी।
  • पूर्व भारतीय विकेटकीपर और चयनकर्ता किरण मोरे ने उन्हें कई महीनों तक क्रिकेट की ट्रेनिंग दी थी।
  • उन्होंने सुशांत को धोनी के खेलने के अंदाज और बल्लेबाजी की तकनीक को समझने में मदद की थी।

MS Dhoni The Untold Story Few Interesting And Unheard Facts About Sushant Singh Rajput Film
एस एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
हेलीकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस में घायल हुए थे सुशांत
फिल्म में धोनी के फेमस ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ को बिल्कुल सही तरीके से दिखाने के लिए सुशांत ने जमकर प्रैक्टिस की थी। इस दौरान वह चोटिल भी हो गए थे। इसके बाद सुशांत को खुद महेंद्र सिंह धोनी से इस खास शॉट की ट्रेनिंग लेने का मौका मिला।

धोनी के खेलने के अंदाज को पर्दे पर हूबहू उतारने के लिए सुशांत ने क्रिकेट की बारीकियों पर काफी मेहनत की थी। यही वजह थी कि फिल्म में उनका धोनी वाला अंदाज दर्शकों को काफी करीब और असली लगा।

MS Dhoni The Untold Story Few Interesting And Unheard Facts About Sushant Singh Rajput Film
साक्षी धोनी और कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
साक्षी ने दी थी अपनी असली शादी की ड्रेस
फिल्म में कियारा आडवाणी ने सक्शी धोनी का किरदार निभाया था। फिल्म के शादी वाले सीन को रियल दिखाने के लिए साक्षी धोनी ने अपनी असली शादी की ड्रेस कियारा को दी थी। यानी पर्दे पर कियारा ने जिस शादी के जोड़े को पहना था, वह सक्शी की वास्तविक शादी की ड्रेस थी।

MS Dhoni The Untold Story Few Interesting And Unheard Facts About Sushant Singh Rajput Film
एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
भूमिका चावला ने 9 साल बाद किया था कमबैक
इस फिल्म से अभिनेत्री भूमिका चावला ने भी बॉलीवुड में करीब 9 साल बाद वापसी की थी। इससे पहले वह साल 2007 में आई फिल्म ‘गांधी, माय फादर’ में नजर आई थीं। ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में उन्होंने धोनी की बहन जयंती गुप्ता का किरदार निभाया था।

MS Dhoni The Untold Story Few Interesting And Unheard Facts About Sushant Singh Rajput Film
एम एस धोनी फिल्म - फोटो : एक्स
सुशांत के करियर में अहम माइलस्टोन
सुशांत के करियर की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। पहले दिन इसने 21.40 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके अलावा सुशांत के करियर की कोई फिल्म नहीं थी जिसने पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा कमाए हों। सुशांत के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'छिछोरे' थी, जिसने 153 करोड़ रुपये कमाए थे।

वहीं एमएसधोनी ने 133 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं देखा जाए तो पीके ने पहले दिन 26 .63 करोड़ और वर्ल्डवाइड लाइफटाइम 792 करोड़ रुपये कमाए थे पर फिल्म में सुशांत लीड रोल में नहीं थे। इसमें उनका एक्सटेंडेड कैमियो था।

MS Dhoni The Untold Story Few Interesting And Unheard Facts About Sushant Singh Rajput Film
एम एस धोनी फिल्म - फोटो : एक्स
फिल्म की कास्टिंग और कमाई  
  • नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' 30 सितंबर  2016 को रिलीज हुई थी।
  • फिल्म में सुशांत के अलावा अनुपम खेर (धोनी के पिता के किरदार में), कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी भी नजर आए थे।
  • फिल्म के साथ इसका म्यूजिक भी सुपरहिट साबित हुआ था।
  • भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी की जिंदगी पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 133.09 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

ये भी पढ़ें- ऋषिकेश मुखर्जी: ‘अभिमान’ ने बताई रिश्तों की अहमियत, ‘आनंद’ ने पूछा जिंदगी से सवाल; फिल्म जिनसे अमर हुए ऋषि दा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed