{"_id":"604c21ee831f82669813bf92","slug":"teejay-sidhu-shared-her-feelings-on-struggles-post-pregnancy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चे के जन्म के बाद इस टीवी अभिनेत्री ने बताई दिल की बात, बोलीं- ‘जब दिन भर रोती रही...’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बच्चे के जन्म के बाद इस टीवी अभिनेत्री ने बताई दिल की बात, बोलीं- ‘जब दिन भर रोती रही...’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 13 Mar 2021 08:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीजे सिद्धू
- फोटो : instagram/bombaysunshine
Link Copied
टीवी के मशहूर कपल करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू हाल ही में माता-पिता बने हैं। पिछले साल दिसंबर महीने में टीजे ने तीसरे बच्चे को जन्म दिया। अब उन्होंने अपने तीसरे बच्चे की तस्वीरें साझा की हैं और अपनी भावनाओं को जाहिर किया है।
2 of 5
बेटियों के साथ टीजे सिद्धू
- फोटो : Instagram
टीजे ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक में वह मुस्कुरा रही हैं और दूसरी तस्वीर में वह परेशान सी दिख रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- 'मेरे लिए ऐसे भी दिन गुजरे हैं जब रोती रही। शायद यह प्रेग्नेंसी हार्मोन की वजह से है। जाहिर है सामान्य होने में कुछ समय लगता है। मेरा शरीर तेजी से ठीक हो रहा है लेकिन मेरी भावनाएं अभी भी कच्ची हैं।'
3 of 5
करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू
- फोटो : Instagram
'इस तस्वीर को लेने से कुछ समय पहले तक मैं बिल्कुल ठीक थी लेकिन मैं सोचने लगी एक दिन यह बच्ची सत्रह साल की हो जाएगी। वह किसी दूर कॉलेज जाएगी, शायद बहुत दूर। वह दुनिया की यात्रा करने के लिए रवाना हो सकती है। वह अपने दम पर जिंदगी के फैसले लेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीजे सिद्धू और करणवीर बोहरा
- फोटो : Instagram- @bombaysunshine
'वह उत्साहित होकर कहेगी कि "मॉम मैं अब बड़ी हो गई हूं।" और मुझे दुख होगा। मेरे सामने एक बच्ची बड़ी होगी लेकिन मैं देखूंगी कि मेरी बच्ची है जिसे मैं इस तरह से पकड़ती थी। मुझे याद होगा कि वह कितनी छोटी और प्यारी थी। वह सब कुछ के लिए मुझ पर निर्भर थी। वह कैसे मुस्कुराती थी और मेरा दिल पिघल जाता था।
टीजे आगे लिखती हैं कि 'मुझे लगता है कि अभी बस मुझे इस पल का आनंद लेना चाहिए और इस पर ज्यादा सोचना नहीं चाहिए। मैं बहुत भावुक हूं। मैं वह सब नहीं कर सकती जो मुझे लगता है। मुझे आश्चर्य है कि यह केवल मेरे साथ हो रहा है या हर किसी के साथ होता है? क्या दूसरे भी ऐसा महसूस करते हैं कि वे अपने बच्चे को खो देंगे जब वे बड़े होंगे?'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।