फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चे के जन्म के बाद इस टीवी अभिनेत्री ने बताई दिल की बात, बोलीं- ‘जब दिन भर रोती रही...’

Sat, 13 Mar 2021 08:09 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 13 Mar 2021 08:09 AM IST
विज्ञापन
Teejay Sidhu shared her feelings on struggles post pregnancy
टीजे सिद्धू - फोटो : instagram/bombaysunshine

टीवी के मशहूर कपल करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू हाल ही में माता-पिता बने हैं। पिछले साल दिसंबर महीने में टीजे ने तीसरे बच्चे को जन्म दिया। अब उन्होंने अपने तीसरे बच्चे की तस्वीरें साझा की हैं और अपनी भावनाओं को जाहिर किया है।  

Teejay Sidhu shared her feelings on struggles post pregnancy
बेटियों के साथ टीजे सिद्धू - फोटो : Instagram

टीजे ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक में वह मुस्कुरा रही हैं और दूसरी तस्वीर में वह परेशान सी दिख रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- 'मेरे लिए ऐसे भी दिन गुजरे हैं जब रोती रही। शायद यह प्रेग्नेंसी हार्मोन की वजह से है। जाहिर है सामान्य होने में कुछ समय लगता है। मेरा शरीर तेजी से ठीक हो रहा है लेकिन मेरी भावनाएं अभी भी कच्ची हैं।'

Teejay Sidhu shared her feelings on struggles post pregnancy
करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू - फोटो : Instagram

'इस तस्वीर को लेने से कुछ समय पहले तक मैं बिल्कुल ठीक थी लेकिन मैं सोचने लगी एक दिन यह बच्ची सत्रह साल की हो जाएगी। वह किसी दूर कॉलेज जाएगी, शायद बहुत दूर। वह दुनिया की यात्रा करने के लिए रवाना हो सकती है। वह अपने दम पर जिंदगी के फैसले लेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Teejay Sidhu shared her feelings on struggles post pregnancy
टीजे सिद्धू और करणवीर बोहरा - फोटो : Instagram- @bombaysunshine

'वह उत्साहित होकर कहेगी कि "मॉम मैं अब बड़ी हो गई हूं।" और मुझे दुख होगा। मेरे सामने एक बच्ची बड़ी होगी लेकिन मैं देखूंगी कि मेरी बच्ची है जिसे मैं इस तरह से पकड़ती थी। मुझे याद होगा कि वह कितनी छोटी और प्यारी थी। वह सब कुछ के लिए मुझ पर निर्भर थी। वह कैसे मुस्कुराती थी और मेरा दिल पिघल जाता था।

View this post on Instagram

A post shared by Teejay Sidhu (@bombaysunshine)

विज्ञापन
Teejay Sidhu shared her feelings on struggles post pregnancy
करणवीर बोहरा, टीजे सिद्धू - फोटो : instagram/karanvirbohra, bombaysunshine

टीजे आगे लिखती हैं कि 'मुझे लगता है कि अभी बस मुझे इस पल का आनंद लेना चाहिए और इस पर ज्यादा सोचना नहीं चाहिए। मैं बहुत भावुक हूं। मैं वह सब नहीं कर सकती जो मुझे लगता है। मुझे आश्चर्य है कि यह केवल मेरे साथ हो रहा है या हर किसी के साथ होता है? क्या दूसरे भी ऐसा महसूस करते हैं कि वे अपने बच्चे को खो देंगे जब वे बड़े होंगे?'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed