बॉलीवुड की सबसे हॉट न्यूबी एक्ट्रेस, तारा सुतारिया कभी अपने अंदाज से मन मोह लेती हैं तो कभी इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। करण जौहर की बहुचर्चित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने वाली तारा फैशन के मामले में भी हिट हैं। हालांकि, कभी-कभी 'फैशन डिजास्टर' जैसी गलती कर बैठती हैं और ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। हाल ही में तारा ने सोशल मीडिया पर बार-बार खुद के ट्रोल होने को लेकर जवाब दिया है।
2 of 5
Tara Sutaria
- फोटो : Social Media
पिंकविला के मुताबिक, कई बार तारा के माता-पिता का दिन सोशल मीडिया पर उनके बारे में आए कमेंट्स पढ़ते हुए गुजर जाता है। तारा ने कहा- 'लोग शायद टिप्पणियां करके खुश हो जाते होंगे। मेरा काम ही लोगों से जुड़ा है, इसलिए ये सब मेरे काम का हिस्सा है। मैंने लोगों की नजरों के सामने रहना चुना है। मेरे माता-पिता कमेंट्स पढ़ते हैं और इन पर खूब हंसते हैं।'
3 of 5
तारा सुतारिया
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों तारा सुतारिया ने खुलासा किया था कि उन्हें बॉडी शेमिंग का भी सामना करना पड़ा था। पिंकविला को ही दिए एक इंटरव्यू में तारा सुतारिया ने बताया था कि जब उन्होंने स्टूडेंट ऑफ दि इयर 2 में काम किया था तो लोगों ने उन्हें एनोरेक्सिक कहा। एनोरेक्सिक ऐसी बीमारी होती जिसमें इंसान को अपना वेट घटाने की सनक सवार होती है।
4 of 5
tara sutaria
- फोटो : amar ujala
तारा ने आगे कहा कि अंडर वेट होने के बावजूद भी मुझे मोटी कहा गया। लोग कभी संतुष्ट नहीं हो सकते हैं और वे आपको परेशान करने के लिए इस तरह की आलोचना करते हैं। तारा कहती हैं कि अब उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
5 of 5
tara sutaria
- फोटो : instagram
15 नवंबर को रिलीज हुई रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मरजावां में तारा सुतारिया लीड रोल में हैं। फिल्म में उन्होंने एक डिफरेंटली एबल्ड लड़की का किरदार निभाया है। इस रोल को लेकर भी कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
इस बॉलीवुड एक्टर के बेटे ने किया लग्जरी कार का एक्सीडेंट, अब मांग रहा है ऑडी या रेंज रोवर