{"_id":"653d491a2ae76d2bfc00511c","slug":"tara-sutaria-refused-to-take-shower-for-her-upcoming-film-apurva-revealed-actress-on-social-media-2023-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tara Sutaria: 'अपूर्वा' के लिए एक हफ्ते तक नहीं नहाई थीं तारा सुतारिया, अभिनेत्री ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tara Sutaria: 'अपूर्वा' के लिए एक हफ्ते तक नहीं नहाई थीं तारा सुतारिया, अभिनेत्री ने किया खुलासा
अभिनेत्री तारा सुतारिया 'अपूर्वा' मेंअपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से हैं। इस भूमिका में फिट बैठने के लिए अभिनेत्री ने जमकर मेहनत की है और यह फिल्म के ट्रेलर में साफ नजर आया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर की गई तैयारियों पर सोशल मीडिया पर खुलकर बात की।
तारा ने इंस्टाग्राम पर बताया कि फिल्म में अपनी भूमिका के साथ पूरी तरह से न्याय के लिए वह कई हफ्तों तक बिना नहाए और अपने बालों को ब्रश किए बिना रहीं। उन्होंने लिखा, "मुझे अपूर्वा पर सबसे ज्यादा गर्व है, क्योंकि मैंने फिल्म के हर शॉट को खुद फिल्माया है। कोई बहाना नहीं बना रही...जब हमने इसे फिल्माया उस समय मैंने पहले कभी ऐसी ताकत महसूस नहीं की जैसा तब कर रही थी.. निखिल नागेश भट्ट इसके लिए मैं आपकी आभारी रहूंगी।
3 of 5
तारा सुतारिया
- फोटो : instagram/tarasutaria
तारा ने पोस्ट में आगे लिखा, ''मुझे याद है कि मैंने शेड्यूल के बीच में एक सप्ताह से अधिक समय तक स्नान नहीं किया था, क्योंकि मैं उतनी ही भयानक दिखना और महसूस करना चाहती थी जैसा मुझे होना चाहिए था।
उन्होंने आगे लिखा, ''मैं कीचड़ और राख में लोट गई थी (यह सच में मजेदार था)। मेरे बालों को कई हफ्तों तक ब्रश नहीं किया गया था। यहां एक छोटी सी झलक है कि जब हमने पोस्टर शूट किया तो मैं कैसी दिख रही थी.. इतने प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद। एक टीम के रूप में हम अभिभूत हैं। अविनाश गोवारिकर हर दिन आपकी सभी तरह की मदद के लिए धन्यवाद।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।