बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन के लिए जा रही थीं, तभी वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी चोट की एक फोटो साझाकर घटना के बारे में बताया।
Tanushree Dutta: कार का ब्रेक फेल होने की वजह से तनुश्री दत्ता का हुआ एक्सीडेंट, जानें कैसी है हालत
तनुश्री दत्ता ने अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा की। इनमें से एक तस्वीर एक्सीडेंट के समय की थी। इस तस्वीर में अभिनेत्री के पैरों पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना के बारे में बताते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'आज का दिन एक एडवेंचरस दिन था !! लेकिन आखिरकार महाकाल के दर्शन हो गए... हालांकि मंदिर के रास्ते में अजीब दुर्घटना हो गई...ब्रेक फेल हाेने की वजह से कार क्रैश हो गई...। बस कुछ टांके लगे...जय श्री महाकाल!
A post shared by Tanushree Dutta (@iamtanushreeduttaofficial)
तस्वीरों में यह साफ तौर पर नजर आ रहा है कि एक्सीडेंट में अभिनेत्री केघुटने पर गहरी चोट लगी है। इस घटना के बारे में जानने के बाद अभिनेत्री के प्रशंसक काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। यूजर्स तनुश्री के पोस्ट पर कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
बता दें कि तन्नुश्री दत्ता ने 2005 में बॉलीवुड में कदम रखा था। इमरान हाशमी के साथ 'आशिक बनाया आपने' से फिल्मों में डेब्यू करने वाली तनुश्री अब लाइमलाइट से दूर रहती हैं। हालांकि वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।