बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल अपनी फिल्म 'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस फिल्म में इन दोनों कलाकार के अलावा अभिनेता सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' के लिए अजय देवगन और काजोल कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में ये दोनों कलाकार कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। जहां कपिल ने अजय को एक पुराना किस्सा बताया है।
करण ने अजय देवगन को खुलेआम कहा था 'जीजू', काजोल के मना करने पर भी अब अभिनेता ने बोल दी ऐसी बात
अजय देवगन और काजोल ने द कपिल शर्मा के शो में पहुंचकर काफी मस्ती की। खास बात ये है कि अजय देवगन से पहले अभिनेत्री काजोल मशहूर फिल्ममेकर और अपने करीबी दोस्त करण जौहर के साथ कपिल के शो में आ चुकी हैं। शो में आकर कपिल ने करण से काफी मेजदार सवाल किए थे। कपिल ने उनसे पूछा था कि 'सुना है आप काजोल के पति अजय देवगन को जीजू कहते हैं।' इस सवाल का जवाब देते हुए करण जौहर ने तब कहा था, 'अभी तक तो नहीं कहता हूं लेकिन अब ये अच्छा आइडिया है अब मैं उन्हें कल सुबह ही मैसेज करूंगा 'अजय जीजू।'
अब जब अजय देवगन और काजोल द कपिल शर्मा शो में पहुंचे तो कपिल शर्मा ने करण जौहर का यही पुराना वीडियो क्लिप दिखाया और पूछा कि क्या करण जौहर ने आपको जीजू कहना शुरू किया ? कपिल के इस सवाल पर अजय देवगन ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा 'लेकिन ये टेक्निकली थोड़ा गड़बड़ हो जाएगा। ' ये सुनते ही काजोल ने अजय को चुप रहने का इशारा किया लेकिन कपिल शर्मा ने कहा, 'मतलब.. कैसे??' इस पर अजय बोले, 'मतलब साली आधी घरवाली होती है न और ये..' ये सुनते ही वहां बैठे दर्शक ठहाके लगाकर हंसने लगे।
गौरतलब है कि दिसंबर 2018 में अजय देवगन और करण जौहर अपनी फिल्मों को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने लगे थे। इसके पीछे की वजह अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' और करण जौहर की 'ए दिल है मुश्किल' थी। इन दिनों फिल्मों को लेकर करण और अजय के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि ये दोनों खुलकर एक-दूसरे पर भड़ास निकालने लगे थे। दरअसल 'शिवाय' और करण जौहर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो रही थीं।
इसी क्लैश को देखते हुए अजय देवगन ने करण जौहर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कमाल आर खान यानी केआरके को 'शिवाय' की बुराई करने के लिए 25 लाख रुपये दिए हैं। इसके बाद करण जौहर और अजय देवगन कुछ समय के लिए विवाद हो गया था। हालांकि बाद में करण जौहर और अजय देवगन के बीच कुछ समय बाद खटास खत्म हो गई। आपको बता दें कि 'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' फिल्म दस जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पढ़ें: विराट की इस अंदाज में अजय देवगन ने की तारीफ, कहा- 'कोहली भारतीय टीम के...'