तमिल सुपरस्टार विजय सेथुपथी की हाल ही में रिलीज (29 मार्च) हुई फिल्म सुपर डिलक्स विवादों में घिर गई है। फिल्म में वह एक ट्रांसजेंडर की भूमिका में दिख रहे हैं। फिल्म में एक सीन को लेकर ट्रांसजेंडर समुदाय ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि फिल्म का एक सीन उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। समुदाय ने अभिनेता की गिरफ्तारी की मांग की है।
किन्नर का किरदार कर बुरे फंसे तमिल सुपरस्टार विजय सेथुपथी, समुदाय ने की गिरफ्तारी की मांग
विजय सेथुपथी तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं। फिल्म सुपर डिलक्स में उनके अलावा फेहाद फसिल, समंथा अक्किनेनी और अन्य कलाकर अपने किरदार में हैं। वहीं, विजय फिल्म की कहानी के मुताबिक अपना जेंडर परिवर्तन करवाकर किन्रर बन जाते हैं। फिल्म में उनके इस किरदार की बड़े-बड़े फिल्म मेकर्स ने तारीफ भी की है लेकिन किन्नर समुदाय अभिनेता एक सीन पर आपत्ति जता रहे हैं जिसमें विजय किन्नर बन अपने बेटे को दिखाकर दुकानदार से पैसे वसूलता है और बता रहा है कि किन्नर बनने के बाद कैसे वो अपना गुजारा कर रहा है।
A post shared by Vijay Sethupathi (@actorvijaysethupathi) on
फिल्म के इस सीन ने अभिनेता के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। किन्रर समुदाय का कहना है कि अभिनेता को गिरफ्तार किया जाए नहीं तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस मामले में अभिनेता के खिलाफ एक शिकायत दर्ज हुई है। समुदाय ने फिल्म मेकर्स के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करने की मांग की है।
Semmayana trailer releasing today at 4.30pm😍😍😍 #SuperDeluxeTrailerFromToday #SuperDeluxeTrailer
A post shared by Vijay Sethupathi (@actorvijaysethupathi) on
विजय ने फिल्म में एक शिल्पा नामक किन्नर का किरदार निभाया है जो सर्जरी से अपना जेंडर बदलवा लेता है। विजय के इस किरदार को भी उनके फैन्स ने बहुत पंसद किया है। बता दें कि विजय ने तमिल के सुपरस्टार होने के बाद भी इस किरदार के लिए हामी भर दी थी। फिल्म में समाज के कई मुद्दों पर रोशनी डालने का प्रयास किया गया है।