बॉलीवुड और खेल का हमेशा खास रिश्ता रहा है। ऐसी कई जोड़ियां रही हैं जिनका नाम एक दूसरे के साथ जुड़ता रहा है। एक बार फिर ऐसे ही एक कपल का खुलासा हुआ है। जब एक्टर ने बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा के साथ सोशल मीडिया पर खुद तस्वीरें शेयर कीं।
2 of 5
jwala gutta, vishnu vishal
- फोटो : social media
ज्वाला गुट्टा के अफेयर की खबरें पहले भी खूब सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही हैं। अब चर्चा है कि वो तमिल एक्टर विष्णु विशाल को डेट कर रही हैं। विष्णु विशाल करीब महीने भर पहले उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने शादी के 9 साल बाद पत्नी रजनी नटराज को तलाक दे दिया। दोनों के एक बेटा आर्यन है जिसका जन्म साल 2017 में हुआ।
3 of 5
jwala gutta, vishnu vishal
- फोटो : social media
पत्नी को तलाक के बाद विष्णु ने ज्वाला गुट्टा को डेट करना शुरू कर दिया। विष्णु ने ट्विटर पर ज्वाला के साथ तस्वीरेें शेयर की हैं। जिसके बाद दोनों के फैंस ने सवाल पूछना शुरू कर दिया कि क्या वो रिलेशनशिप में हैं। बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक, विष्णु ने अपने अफेयर की खबरों को कंफर्म किया है।
4 of 5
jwala gutta
- फोटो : file photo
रिलेशनशिप के सवाल पर विष्णु ने कहा कि 'ज्वाला और मैं एक दूसरे को पिछले एक साल से जानते हैं। हमारे कई दोस्त कॉमन हैं, इस वजह से हम ज्यादातर एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं।' विष्णु आगे कहते हैं कि 'हां, हम एक दूसरे को पसंद करते हैं और आगे की सोच रहे हैं। हालांकि इस पर ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगा।'
5 of 5
vishnu vishal
- फोटो : social media
इससे पहले द हिंदू को दिए इंटरव्यू में विष्णु ने रजनी के साथ तलाक पर कहा कि 'हमारे रिश्ते में सब कुछ अनिश्चित है। कभी भी कुछ भी हो सकता है। मुझे अभी भी नहीं समझ आ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।' अपनी को-एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट करने के सवाल पर विष्णु ने कहा कि 'ये तब हुआ जब हमारा रिश्ता खराब होना शुरू हुआ।'