एक साल में ही तैमूर अली खान अपनी मां करीना कपूर और पापा सैफ से ज्यादा फेमस हो गए हैं। जब भी तैमूर घर से बाहर निकलता है तो पूरी लाइमलाइट चुरा लेता है। फिर चाहे करीना और सैफ उसके साथ ही क्यों ना हो।
करीना को छोड़ तैमूर के साथ फोटो खिंचवाने लगे फैंस, बेटे के आगे सैफीना पड़ गए फीके
छोटे नवाब करीना और सैफ के साथ न्यू ईयर सेलीब्रेट करने स्विट्जरलैंड गए थे। वहां से लौटने के बाद तैमूर की एक और क्यूट फोटो सामने आई है। जिसे देखने के बाद आपका नया साल और भी खूबसूरत बन जाएगा।
पढ़ें- इस साल ये एक्टर करेगा 5 ऐसे धमाके, फिल्म इंडस्ट्री में आएगा भूचाल-चित्त हो जाएंगे तीनों खान
इसके अलावा स्विट्जरलैंड की भी एक तस्वीर वायरल हुई है। जहां फैंस तैमूर के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। ये तस्वीर एम्सटरडैम एयरपोर्ट की है। एक एयर होस्टेस आई और उसने छोटे नवाब के साथ फोटो खिंचवाई।
A post shared by Taimur ali khan (@taimuralikhanpataudi786) on
इससे पता चलता है अब करीना और सैफ की नहीं बल्कि तैमूर की फैन फॉलोइंग ज्यादा हो गई है। तैमूर का 20 दिसंबर को पहला बर्थडे था। पटौदी हाउस में तैमूर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था।