बॉलीवुड के दिग्गज खिलाड़ी अक्षय कुमार साल में सबसे ज्यादा फिल्में देने वाले एक मात्र एक्टर हैं। पिछले साल यानी 2017 में भी अक्षय कुमार ने 3 सुपरहिट फिल्में दीं। इनमें 'टॉयलेटः एक प्रेम कथा', 'जॉली एलएलबी 2' और 'नाम शबाना' थीं। अब अक्षय ने साल 2018 के लिए भी तैयारी कर ली है।
इस साल ये एक्टर करेगा 5 ऐसे धमाके, फिल्म इंडस्ट्री में आएगा भूचाल-चित्त हो जाएंगे तीनों खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय ने साल 2018 भी अपने नाम करने की तैयारी कर ली है। इस साल उनकी 5 फिल्में रिलीज होंगी। इन फिल्मों ने अभी से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। जानें इस साल अक्षय कौन से 5 धमाके करने जा रहे हैं।
पढ़ें- Bigg Boss 11: अब तक का सबसे बड़ा धमाका, फिनाले में पहुंचे वो 2 कंटेस्टेंट जिनकी नहीं थी उम्मीद
जनवरी 26, 2018 – पैडमैन
कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। दर्शकों को ट्रेलर काफी पसंद आया है। यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे नजर आएंगी। ये फिल्म सेनिटरी पैड्स पर आधारित है। यह फिल्म ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्शन में बन रही है।
पढ़ें- Bigg Boss 11: दर्शकों ने दिया शिल्पा शिंदे का साथ, हिना खान को हराकर बनीं Winner
अप्रैल 2018 – 2.0
फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल बिता चुके अक्षय कुमार ने अपने करियर में कभी कोई साउथ की फिल्म नहीं की है। इस बार अक्षय रजनीकांत स्टारर साउथ फिल्म 'रोबोट 2' में डेब्यू करने जा रहे हैं। 400 करोड़ के भारी बजट से बनी इस फिल्म में वो पहली बार नेगटिव किरदार में नज़र आने वाले हैं। बता दें कि यह साल 2012 में आई फिल्म 'रोबोट' का सीक्वेल है।
अगस्त 15, 2018 – गोल्ड
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बैनर तले इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही खत्म हुई है। अक्षय कुमार इस फिल्म में बलबीर सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1948 में लंदन में 14वें ओलिम्पिक खेलों में भारत के पहले ओलिम्पिक पदक जीतने के बारे में है। इस फिल्म में अक्षय के साथ मौनी रॉय, अमित साध, कुनाल कपूर और सनी कौशल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।