पटौदी परिवार के छोटे नवाब तैमूर अली खान आज पूरे एक साल के हो गए हैं। इस दिन पटौदी खानदान के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड भी छोटे नवाब के जश्न में शामिल है। तैमूर के जन्मदिन के लिए मां करीना और पापा सैफ ने स्पेशल तैयारियां की है। इस मौके पर दिखाते हैं कैसा रहा तैमूर अली खान का एक साल का सफर।
तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। जन्म के वक्त ही तैमूर के नाम पर काफी विवाद हुआ था। हालांकि जल्द ही तैमूर की चर्चा विवाद के चलते नहीं उनकी क्यूटनेस के चलते होने लगी। तैैमूर जन्म के बाद से ही मीडिया में बने रहते हैं। उनकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
बता दें कि ज्यादातर सेलेब्रिटी अपने बच्चों को मीडिया की नजरों से बचा कर रखते हैं लेकिन तैमूर के साथ ऐसा नहीं है। वह सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले सेलेब्रिटी किड हैं। तैमूर के बर्थडे पर मौसी करिश्मा और नानी बबीता कपूर तैयारियों पर नजर डालने के लिए एक दिन पहले ही पटौदी पैलेस पंहुच गए।
पढ़ें: अब भागमती' में दिखेंगी 'देवसेना', टीजर देख लीजिए 'बाहुबली' का भी बाप है
बात अगर तैयारियों की करें तो पूरा पटौदी महल लाइट्स से जगमगा रहा है। तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में पटौदी पैलेस खूबसूरत तरीके से सजा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि शशि कपूर के निधन के चलते तैमूर के जन्मदिन में ज्यादा धूम धड़ाके की संभावनाएं कम हैं।
बता दें कि तैमूर का बर्थडे अटेंड करने के लिए शाहरुख खान के बेटे अबराम , लक्ष्य कपूर, यश और रूही जौहर आज पटौदी हाउस पहुंचेंगे। मीडिया खबरों की मानें तो तैमूर के पापा सैफ ने तैमूर के जन्मदिन के लिए एक गाड़ी खरीदी है।
पढ़ें: PHOTOS: रात 12 बजे शुरू हुआ तैमूर के बर्थडे का जश्न, पटौदी पैलेस से पहली तस्वीर आई सामने