सोनी सब के मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सभी दर्शकों का प्रिय धारावाहिक है। शो के हर एक किरदार को लोग पसंद करते हैं। शो में अब दर्शकों के साथ-साथ उसकी स्टार कास्ट को भी दयाबेन की कमी खलने लगी है। दयाबेन का किरदार निभा रही दिशा वकानी पिछले 3 सालों से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से नदारद है। वो मैटरनिटी लीव पर शो से कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर गई थीं लेकिन आज तक उनकी वापसी शो में नहीं हुई है। जहां एक तरफ दर्शक सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट करके दयाबेन के बारे में पूछते रहते हैं, तो वहीं हाल ही में शो से जुड़े नए कलाकार भी उनके साथ काम करने के लिए बेकरार हैं।
2 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: शैलेश लोढ़ा और सुनैना
- फोटो : Instagram
धारावाहिक में अंजलि मेहता का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस सुनैना फौजदार दयाबेन को काफी याद कर रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने दिशा वकानी के साथ काम करने की इच्छा भी जताई है। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, 'मैं दिशा वकानी के साथ शूट करना चाहती हूं, क्योंकि शो में अब एक वही कलाकार हैं जिनसे न मैं मिली हूं और न ही उनके साथ शूट किया है। जबकि बाकी कलाकारों के साथ मैं काम कर चुकी हूं।' मजेदार बात ये है कि सुनैना बार-बार जेठालाल का किरदार निभा रहें दिलीप जोशी से पूछती रहती हैं कि आखिर दयाबेन अहमदाबाद से कब वापस आ रही हैं।
3 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: सुनैना फौजदार
- फोटो : Instagram
सुनैना ने आगे कहा कि, 'मुझे बहुत खुशी है कि लोगों ने मुझे अंजलि के रूप में स्वीकार किया क्योंकि 13 साल तक जिन्होंने अंजलि बनकर लोगों के दिल में जगह बनाई, उनको रिप्लेस करना और लोगों के दिल में वही जगह बनाना इतना आसान नहीं है। लेकिन मैंने अपना सौ प्रतिशत दिया और लोगों ने भी मुझे अंजलि के रूप में अपनाया है।'
4 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: नेहा मेहता
- फोटो : social media
बता दें कि सुनैना फौजदार ने लॉकडाउन के बाद शो का हिस्सा बनी हैं। इसके पहले अंजलि के किरदार में एक्ट्रेस नेहा मेहता नजर आ रही थीं। लॉकडाउन के बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया जिसके बाद उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर सुनैना फौजदार सेलेक्ट हुईं और अब लगभग 7 महीनों से वो इस शो का हिस्सा हैं। दर्शक अंजलि के किरदार में सुनैना को पसंद कर रहे हैं।
5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: जेठालाल और दयाबेन
- फोटो : social media
फिलहाल, अभी दर्शकों को दयाबेन की वापसी का थोड़ा और इंतजार करना होगा। खास बात ये भी है कि अभी तक मेकर्स ने उन्हें रिप्लेस करने पर कोई विचार नहीं किया है। हालांकि, कई बार उनके रिप्लेसमेंट की खबरें आ चुकी हैं लेकिन सभी खबरों को सिर्फ अफवाह बताया गया है।