फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयकर विभाग के छापे पर तापसी पन्नू ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कुछ महीनों में जान गई हूं यहां कुछ भी हो सकता है

Tue, 09 Mar 2021 12:10 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 09 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu reacts on IT raid on her house said I am not a criminal
तापसी पन्नू - फोटो : Instagram

बेबाक और बिंदास विचारों वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू पिछले कुछ समय से चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले ही आयकर विभाग ने तापसी के घर छापेमारी की थी। इतना ही नहीं उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया था जो उन्हें शनिवार को वापस मिला। तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप पर आरोप है कि वो कई करोड़ की टैक्स अनियमितता में शामिल हैं। इस मामले पर एक बार फिर अभिनेत्री ने अपने दिल की बात कही है।

Taapsee Pannu reacts on IT raid on her house said I am not a criminal
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक इंटरव्यू में तापसी ने कहा कि वो पब्लिक पर्सनैलिटी होने के चलते वो इस तरह की कार्रवाई के लिए हमेशा से तैयार थीं, लेकिन उनके परिवार के लिए ये हैरान करने वाली बात थी। पिछले कुछ सालों या महीनो में वो ये अच्छे से जान चुकी हैं कि यहां कुछ भी हो सकता है। तापसी ने कहा कि, 'जब आयकर विभाग के अधिकारी मेरे यहां आए तो मुझसे कहा गया था कि मेरे दिल्ली और मुंबई के अन्य ठिकानो पर भी छानबीन चल रही है। मुझे सूचित किया गया था'।

Taapsee Pannu reacts on IT raid on her house said I am not a criminal
तापसी पन्नू - फोटो : Social Media

तापसी ने आगे कहा कि, 'मुझे कभी ऐसा नहीं लगा था कि मेरे साथ या मेरे परिवार के साथ कुछ ऐसा होगा। पिछले कुछ सालों या महीनों ने मुझे ये बता दिया है कि कुछ भी हो सकता है। ये पब्लिक फिगर होने की कामत है। मैं पूरी तरह ठीक हूं क्योंकि जब कुछ गलत नहीं किया तो नहीं पता कि मुझे किस बात का और क्यों डर होना चाहिए? अगर कोई मानवीय भूल हुई है तो उसका भूगतान मैं करुंगी, लेकिन मैं अपराधी नहीं हूं। मैंने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया है, इसलिए मुझे परिणाम का डर नहीं है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu reacts on IT raid on her house said I am not a criminal
तापसी पन्नू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इतना ही नहीं तापसी ने ये भी कहा कि आयकर विभाग के छापे ने उन्हें सदमा दिया है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो डरकर खुद को बदल लेंगी। तापसी ने 5 करोड़ की रसीद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि,  'मैं जानना चाहती हूं कि वो 5 करोड़ रुपये कहा हैं? मुझे अपनी जिंदगी में किसी भी काम के लिए ये रकम ऑफर नहीं की गई है। मैं उस रसीद को अपने लिए फ्रेम कराऊंगी'।

विज्ञापन
Taapsee Pannu reacts on IT raid on her house said I am not a criminal
कंगना रणौत, अनुराग और तापसी - फोटो : Twitter

बता दें कि आयकर विभाग ने 3 मार्च को तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मंटेना के घर और दफ्तर पर छापेमारी की थी। उन पर करीब 650 करोड़ रुपये के टैक्स चोरी का आरोप है। इसे लेकर तापसी पन्नू और कंगना रणौत के बीच जुबानी जंग भी हुई थी जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं थी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed