फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women’s Day 2021: आरुषि निशंक ने किया मेगाबजट फिल्म का एलान, समंदर की लहरों पर रोमांच की कहानी

Mon, 08 Mar 2021 10:39 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 08 Mar 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Arushi Nishank is all set to make her debut in bollywood with movie Tarini based on six courageous Indian women naval officers
आरुषि निशंक, तारिणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तीन साल पहले भारतीय नौ सेना की छह जाबांज महिला अफसरों ने अपने जिस कारनामे से धूम मचाई, वह कहानी अब बड़े परदे पर उतरने को तैयार है। इस कहानी को रुपहले परदे पर इसकी पूरी आन, बान और शान के साथ उतारने का बीड़ा उठाया है, उत्तराखंड की बेटी आरुषि निशंक ने। देश की सबसे बड़ी फिल्म कंपनियों में से एक टी सीरीज ने भी इस महिला दिवस पर इस मेगा बजट फिल्म में साथ आने का एलान किया।

Arushi Nishank is all set to make her debut in bollywood with movie Tarini based on six courageous Indian women naval officers
तारिणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आरुषि निशंक की कंपनी हिमश्री फिल्म्स और टी- सीरिज ने साथ में मिलकर जिस मेगा बजट फिल्म ‘तारिणी’ की घोषणा की है, उसकी कहानी समंदर की लहरों पर हौसलों और उमंगों की जीत की कहानी है। 19 सितबंर 2017 को छह जाबांज नौसेना अफसरों वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, एश्वर्य और पायल गुप्ता ने दुनिया की सबसे रोमांचक सामुद्रिक यात्राओं में से एक की शुरूआत की।

Arushi Nishank is all set to make her debut in bollywood with movie Tarini based on six courageous Indian women naval officers
तारिणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आरुषि बताती हैं, भारतीय नौसेना की सेलिंग नौका आईएनएस तारिणी पर इन अफसरों ने अपना सफर गोवा से शुरू किया था। 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके ये सब वापस लौटीं तो एक विश्व कीर्तिमान बन चुका था। इस अभियान में 254 दिन और सवा सौ करोड़ देशवासियों की दुआएं लगीं। इसी के साथ ही इन छह नेवी महिला अफसरों ने अपने नाम को इतिहास के पन्नों में भी दर्ज कर लिया। 21 मई, 2018 को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पौलेंड और साउथ अफ्रीका होते हुए ये सब वापस गोवा पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arushi Nishank is all set to make her debut in bollywood with movie Tarini based on six courageous Indian women naval officers
पीएम मोदी, तारिणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ मुहिम के तहत बनी इस तारिणी नौका में सवार होकर इन छह महिला अफसरों के इस साहसिक अभियान को प्रधानमंत्री ने भी खूब सराहा। अब इस पूरी रोमांचक यात्रा पर ‘तारिणी’ नाम की फिल्म का निर्माण आरम्भ होने जा रहा हैं। हिमश्री फिल्म्स और टी सीरीज ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इस फिल्म का एलान किया है। प्रसिद्ध लेखक प्रसून जोशी भी इस फिल्म से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
Arushi Nishank is all set to make her debut in bollywood with movie Tarini based on six courageous Indian women naval officers
तारिणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म का निर्माण और इसमें एक अहम किरदार आरुषी निशंक करने जा रही हैं। यह हिंदी सिनेमा में उनका डेब्यू है। नारी सशक्तीकरण, सामाजिक क्षेत्रों और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय आरुषि स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका भी हैं। इससे पहले वह ‘मेजर निराला’ नामक एक क्षेत्री फिल्म बना चुकी हैं। फिल्म ‘तारिणी’ के एलान पर उत्तराखंड के तमाम लोगों ने आरुषि को बधाई दी है। पत्रकार से अभिनेता बने सतीश शर्मा कहते हैं कि ये उत्तराखंड के लोगों के लिए गौरव का दिन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed