Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सांड की आंख' में कास्टिंग को लेकर ट्रोल हुईं तापसी का सब्र टूटा, बोलीं-मैं एक्टिंग ही छोड़ देती हूं

Sat, 05 Oct 2019 12:08 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 05 Oct 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu Angry Reaction when She Troll on Saand ki Aankh
taapsee pannu - फोटो : Social Media

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म सांड की आंख को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में दोनों अभिनेत्रियां बुजुर्ग शार्प शूटर प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर के किरदार में हैं, जिन्होंने 60 साल की उम्र के बाद शूटिंग की प्रैक्टिस शुरू की और पूरी दुनिया में नाम कमाया। ट्रेलर आने के बाद से दोनों एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस रोल को निभाने के लिए तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की उम्र कम है। इसके लिए किसी उम्रदराज एक्ट्रेस को लेना चाहिए था। इस बीच तापसी ने एक इंटरव्यू में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Trending Videos
Taapsee Pannu Angry Reaction when She Troll on Saand ki Aankh
taapsee pannu - फोटो : Social Media

डेक्कन क्रोनिकल को दिए एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने कहा- 'एक काम करती हूं मैं एक्टिंग करना छोड़ देती हूं। मुझे सिर्फ सिर्फ अपनी उम्र के या दिल्ली की लड़कियों के किरदार निभाने चाहिए। हम एक्टर्स हैं, तो क्या हमें एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए। हम एक्टिंग ही ना करें।'

Taapsee Pannu Angry Reaction when She Troll on Saand ki Aankh
सांड की आंख - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी ने आगे कहा- 'एक एक्टर के तौर पर मुझे हर उम्र के और अलग-अलग किरदार निभाने चाहिए। हमें कैमरा एक्टर बनना छोड़ देना चाहिए। मुझे पता है कि यह दिखाना आसान नहीं है, क्योंकि ये महिलाएं 60 की उम्र में बंदूक उठाती हैं और आधी फिल्म में उनकी वर्तमान उम्र की ही कहानी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu Angry Reaction when She Troll on Saand ki Aankh
saand ki aankh - फोटो : social media

इससे पहले फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद एक एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा था, 'मुझे भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू पंसद हैं लेकिन मुझे लगता है कि इन रोल्स के लिए उम्रदराज एक्ट्रेसेस को लिया जाना चाहिए था। क्या सांड की आंख में आप इन भूमिकाओं के लिए नीना गुप्ता, शबाना आजमी और जया बच्चन के बारे में सोच सकते हैं।'

विज्ञापन
Taapsee Pannu Angry Reaction when She Troll on Saand ki Aankh
saand ki aankh - फोटो : social media
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नीना गुप्ता ने ट्वीट किया था, 'हां मैं इसके बारे में सोच रही थी, हमारी उम्र के रोल तो कम से कम हमसे करा लो भाई।' वहीं सोनी राजदान ने भी नीना गुप्ता का साथ दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed