सुष्मिता सेन की गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत और उम्दा अभिनेत्रियों में होती है। अब तक उन्होंने अपनी कई परफॉर्मेंस से लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने बीते दिनों हार्ट अटैक की जानकारी देकर फैंस को सकते में डाल दिया था। हालांकि, अभिनेत्री अब अपनी आगामी फिल्म ‘ताली’ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपनी बेटियों के बारे में खुलकर बात की है। सुष्मिता ने बताया है कि उनके काम की वजह बेटियों की जिंदगी पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।
2 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : social media
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने हाल ही में बताया कि यह लोगों की गलत धारणा है कि पिता की अनुपस्थिति के कारण उनकी बेटियों के जीवन में असंतुलन है। सुष्मिता की दो बेटियां हैं, जिन्हें उन्होंने कम उम्र में गोद लिया था। अभिनेत्री ने महज 24 साल की उम्र में ही रेनी को गोद लिया था। साल 2010 में वह अलीसा को घर ले आई थीं।
Starkids: इन स्टारकिड्स का नहीं कोई मुकाबला, कोई डांसिंग, कोई सिंगिंग तो कोई स्विमिंग में है नंबर वन
3 of 5
सुष्मिता सेन-आर्या 3
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘बच्चों के जीवन में पिता महत्वपूर्ण हैं, लेकिन उनकी बेटियों के जीवन में कोई असंतुलन नहीं है। जिंदगी में हर चीज की तरह आपको वह चीज याद नहीं आती जो आपके पास कभी नहीं थी।’ सुष्मिता ने यह भी बताया कि लोग सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल करते हैं, लेकिन इसका उन पर कोई खास असर नहीं होता है क्योंकि वह जानती हैं कि बच्चों को पालना वाकई में कितना मुश्किल होता है।
Celebs Quit Smoking: कभी सिगरेट के लती थे ये बॉलीवुड सितारे, आज धूम्रपान से करते हैं तौबा
4 of 5
रोहमन शॉल-सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता का मानना है कि भगवान के अलावा कोई भी चीजों को बना या बिगाड़ नहीं सकता है। इसलिए उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग इंटरनेट पर उनके बारे में क्या कहते हैं। वह सिर्फ उन लोगों को ब्लॉक करती है जो उनकी बेटियों पर टिप्पणी करते हैं या धर्म पर टिप्पणी करते हैं। उनका मानना है कि जो अपमान उन्हें नहीं मिलता, वह उनका नहीं है।
Akelli Trailer: अकेली का जबर्दस्त ट्रेलर रिलीज, युद्धग्रस्त इराक में जान बचाने की जंग लड़ती दिखीं नुसरत भरूचा
5 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन की अपकमिंग वेब सीरीज 'आर्या 3' के पिछले दोनों सीजन सुपरहिट रहे थे। इसमें एक्ट्रेस, सिकंदर खेर और चंद्रचूड़ सिंह की तिकड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, 'आर्या 3' कब रिलीज होगी इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। इसके अलावा वह रवि जाधव की बायोपिक ‘ताली’ में दिखाई देंगी।