अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। अब स्वरा अपने एक ट्वीट की वजह से फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। हम सभी जानते हैं कि स्वरा भास्कर आम आदमी पार्टी को सपोर्ट करती हैं और यहां के सासंद और विधायक स्वरा के दोस्त भी हैं। इन्ही में से एक हैं राघव चड्ढा। हाल ही में जब स्वरा ने राघव चड्ढा को उनके सांसद बनने पर बधाई दी तो राघव ने स्वरा को बेहद मजेदार जवाब दिया है, जो वायरल हो रहा है।
Twitter Talks: स्वरा भास्कर की बधाई पर बोले सांसद राघव चड्ढा, 'अब मुझे डांस फ्लोर पर...'
स्वरा का बधाई देने का अनोखा अंदाज
Arre waah @raghav_chadha ! 👏🏽👏🏽👏🏽✨✨✨ I guess we have to suffix your name with ‘ji’ now 🤓 Do we still get to force you onto the dance floor at Diwali parties though? 🤣🤣🤣
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने आम आदमी पार्टी के सदस्य राघव चड्ढा को उनके राज्यसभा नामांकन के लिए ट्विटर पर मजाकिया अंदाज में बधाई दी। स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में राघव से पूछा कि, "क्या राघव चड्ढा आपको अब राघव चड्ढा जी कहकर बुलाना होगा?...क्या हम अभी भी आपको दिवाली पार्टियों में डांस फ्लोर पर डांस करने के लिए मजबूर कर सकते हैं? आपको बहुत बधाई चड्ढा जी।"
Many congratulations Chadha ji.. go long go strong! 🤗https://t.co/8jE73hyz3o
राघव चड्ढा ने दिया मस्ती भरा जवाब
Thank you, Swara.
स्वरा भास्कर की बधाई के जवाब में, राघव चड्ढा ने बॉलीवुड अभिनेत्री को धन्यवाद देते हुए कहा, "जी लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन अब मुझे डांस फ्लोर पर डांस करने के लिए मजबूर करना संसद के अपमान की तरह देखा जा सकता है।" इस पर स्वरा भास्कर ने इमोजिस के साथ कमेंट किया।
There's no need to prefix or suffix but forcing me onto the dance floor may tantamount to breach of parliamentary privilege/ contempt of Parliament. https://t.co/hYtBA0PM0G
स्वरा और राघव की दोस्ती पुरानी
स्वरा भास्कर और राघव चड्ढा एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं, दोनों कई बार साथ देखे जा चुके हैं। स्वरा को हमेशा सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा का समर्थन करते हुए देखा गया है। साल 2019 के लोकसभा चुनावों में अभिनेत्री राघव चड्ढा के लिए प्रचार भी करती नजर आई थीं।