{"_id":"60718efe9454690e0e137383","slug":"sussanne-khan-rumoured-boyfriend-arslan-goni-praises-her-for-latest-interior-design-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की तस्वीरों पर कथित ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी का कमेंट, लिखी ये खास बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की तस्वीरों पर कथित ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी का कमेंट, लिखी ये खास बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 10 Apr 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्सलान गोनी, सुजैन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सुजैन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसी बीच सुजैन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक और तस्वीर साझा की है जिसपर उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने भी कमेंट किया है।
दरअसल, सुजैन खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने एक प्रोजेक्ट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। जिसपर अर्सलान गोनी ने भी कमेंट किया है और सुजैन की जमकर तारीफ की। अर्सलान ने कमेंट कर लिखा, ब्रिलिएंस। बस फिर क्या था इस कमेंट के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।
बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। सुजैन अक्सर ऋतिक के साथ वक्त बिताती नजर आती हैं और दोनों मिलकर बच्चों का ख्याल रखते हैं। खबरें तो यहां तक थीं कि ऋतिक और सुजैन फिर से एक हो सकते हैं लेकिन गॉसिप के गलियारों में अब सुजैन और अर्सलान को लेकर खबरें चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अली गोनी, अर्सलान गोनी, सुजैन खान
- फोटो : instagram/arslangoni
दरअसल सुजैन खान के रिलेशनशिप की चर्चा बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी के साथ है। एक वेबसाइट के मुताबिक सुजैन और अर्सलान काफी अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं। सुजैन और अर्सलान की मुलाकात कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए हुए थी जो टीवी की दुनिया से जुड़े हुए हैं। दोनों के बीच नजदीकियां कुछ वक्त पहले बढ़ी हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
विज्ञापन
5 of 5
अर्सलान गोनी, सुजैन खान
- फोटो : instagram/arslangoni
अर्सलान और सुजैन टीवी इंडस्ट्री के कॉमन दोस्तों के साथ हैंगआउट करते हैं। दोनों कई बार साथ में घूमते हुए नजर आए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2017 में अर्सलान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं सुजैन एक जानी मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने 'द चारकोल प्रोजेक्ट' नाम का अपना एक इंटीरियर डिजाइन स्टूडियो भी बनाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।