मुंबई फिल्म नगरी में हर साल ही फिल्म कलाकारों की शादी होती रहती हैं। पिछले तीन चार बरसों में तो लगातार ऐसी कई बड़ी अभिनेत्रियों ने शादी रचाई। शादी को लेकर इन दिनों जिस तरह का खूबसूरत माहौल बॉलीवुड में बना है उसे देखते हुए यह आसार बन रहे हैं कि आने वाले दिनों में कुछ और बॉलीवुड सितारों के घर शहनाई बज सकती हैं लेकिन किनके घर? आइए जानते हैं।
2 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन भी जल्दी ही शादी कर सकती हैं। खबरें हैं कि वह रोहमन शॉल के साथ जल्द शादी कर लेंगी। मूलतः कश्मीरी युवक रोहमन, नैनीताल में रहते हैं। जहां उनके पिता का कश्मीरी शॉल का व्यवसाय है। रोहमन शॉल एक मॉडल हैं और इन दोनों की मुलाकात भी एक फैशन शो के दौरान ही हुईं थी। रोहमन शॉल के लिए सुष्मिता सेन का प्यार किसी से छिपा नहीं है। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर आती रहती हैं।
3 of 5
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
- फोटो : file photo
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का नाम भी अगले साल शादी करने वाली अभिनेत्रियों में शामिल है। कहा जा रहा है कि आलिया रणबीर कपूर से शादी कर सकती हैं। रणबीर आलियो को अपनी मम्मी नीतू सिंह से भी मिलवा चुके हैं। ऐसे में कहा ये जा रहा है कि अगले साल तक दोनों शादी कर सकते हैं।
4 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा
इधर अगले बरस जिस एक और शादी की चर्चा होने लगी है वह है मलाइका अरोड़ा। अरबाज़ खान से पिछले बरस तलाक ले चुकी मलाइका का अभिनेता अर्जुन कपूर से पिछले काफी समय से प्रेम चल रहा है। दोनों अपने इश्क का इजहार भी कर चुके हैं।
काजल अग्रवाल
साउथ सिनेमा में अपनी बेहतरीन पहचान बनाने के बाद एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भी अगले साल तक शादी कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि वो किसी इंडस्ट्री में नहीं बल्कि एक बिजनेसमैन के साथ शादी कर रही हैं।