{"_id":"5d284aa38ebc3e6cfd188872","slug":"sushmita-sen-share-photo-with-boyfriend-rohman-shawl-and-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्वॉयफ्रेंड और बेटियों के साथ दुबई पहुंचीं सुष्मिता सेन, मां की डिनर पार्टी की तस्वीरें आईं सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्वॉयफ्रेंड और बेटियों के साथ दुबई पहुंचीं सुष्मिता सेन, मां की डिनर पार्टी की तस्वीरें आईं सामने
Fri, 12 Jul 2019 02:24 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
sushmita sen
- फोटो : social media
पिछले दिनों खबर आई थी कि सुष्मिता सेन का उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप हो गया है । इसके बाद सुष्मिता ने रोहमन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर इस खबर को झूठा साबित कर दिया । सुष्मिता इन दिनों पूरे परिवार के साथ दुबई में छुटि्टयां मना रही हैं । दुबई से सुष्मिता की फैमिली और ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें सामने आई हैं ।
sushmita sen
- फोटो : social media
फोटो को सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं । इस फोटो में सुष्मिता खड़ी हैं । वहीं सुष्मिता की दोनों बेटियां, मां-पिता और रोहमन डाइनिंग टेबल पर बैठे नजर आ रहे हैं । पूरा परिवार साथ में डिनर करने पहुंचा था । इस फोटो के साथ सुष्मिता ने एक कैप्शन भी लिखा ।
sushmita sen
सुष्मिता लिखती हैं, 'जब मां हम सब को डिनर पर ले जाएं । उनका अंदाज बेहद निराला है । आई लव यू गाइज ।' बता दें कि रोहमन की सुष्मिता के परिवार के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग है । अक्सर सुष्मिता, रोहमन और अपनी बेटियों के साथ वीडियो शेयर करती हैं । सुष्मिता का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था ।
View this post on Instagram
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
विज्ञापन
विज्ञापन
sushmita sen
- फोटो : instagram
इस वीडियो में सुष्मिता अपनी बेटी अलीशा के साथ बड़े से बॉल पूल में एंज्वॉय करती नजर आई थीं । इस वीडियो को रोहमन शॉल ने शूट किया । सुष्मिता और रोहमन की उम्र में 15 साल का फासला है । सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था । सुष्मिता कहती हैं, 'रोहमन ने उन्हें इंस्टाग्राम पर एक फैन की तरह पर्सनल मैसेज किया था।' इसी के बाद से दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई ।
View this post on Instagram
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
विज्ञापन
Sushmita Sen
- फोटो : Instagram
सुष्मिता लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं । उन्होंने साल 2018 में अपने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मैंने फिर से स्क्रिप्ट पढ़ना शुरू किया है । मुझे लगता है कि मैं 6 महीने तक किसी फिल्म को देने के लिए तैयार हूं । जब मुझे अच्छी कहानी मिलेगी तो मैं जरूर काम करूंगी ।' फिलहाल सुष्मिता ने किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं की है ।