सुष्मिता सेन इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन से अफेयर की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सुष्मिता उन लोगों में से हैं जो जिंदगी को बिंदास अंदाज में जीती हैं।बॉलीवुड में जब भी सिंगल मदर्स की बात होती है सुष्मिता का नाम सबसे पहले आता है। 25 साल की उम्र में उन्होंने रेने को गोद लिया था। साल 2010 में उन्होंने एक और बच्ची अलीशा को गोद लिया। ऐसे में जब मदर्स डे आने वाला है तो सुष्मिता के लिए ये दिन बेहद खास है।
2 of 5
sushmita sen
- फोटो : file photo
सुष्मिता ने इस मौके पर अपने बचपन के दिन को याद किया और काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो परदादी की गोद में दिख रही हैं और सो रही हैं। तस्वीर देखकर लग रहा है इस वक्त सुष्मिता की उम्र 4-6 महीने की रही होगी। बता दें कि एक दिन में ही इस तस्वीर को करीब एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।
3 of 5
sushmita sen daughter
- फोटो : file photo
सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा- 'यह तस्वीर अपने आप में दुआओं से भरा है। अपनी परदादी की गोद में.. जिन्हें हम 'दी मां' कहकर बुलाते थे। मैं उनकी कोमल बाहों में ऐसे जुड़ी हुई हूं जो प्यार की ताकत है। धन्यवाद बाबा इस तस्वीर को मेरे साथ शेयर करने के लिए।'
4 of 5
sushmita sen
- फोटो : instagram
सुष्मिता की निजी जिंदगी की बात करें उनके छोटे भाई राजीव सेन दूल्हा बनने वाले हैं। राजीव टीवी सीरियल मेरे अंगने में की एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ शादी करने जा रहे हैं। चारू कई सीरियल में छोटे-छोटे रोल करती दिखी हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है, संगिनी में भी वो दिख चुकी हैं।
5 of 5
Sushmita Sen with brother Rajeev Sen
- फोटो : file photo
शादी की जानकारी देते हुए सुष्मिता ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'उसने (चारू असोपा) हां कर दी है। राजा भैया, आप दुनिया के सबसे लकी लड़के हैं। इस परी को हमारी जिंदगी में लाने के लिए शुक्रिया। मुबारक चारू। शादी का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। मैं दोनों की तरफ से डांस करुंगी।'