एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 16 Jul 2022 06:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ललित मोदी-सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हाल ही में ललित मोदी के सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में आ गई थीं। इसके बाद उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सफाई भी देनी पड़ी थी। इस बीच एक्ट्रेस का नया इंस्टा पोस्ट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। तस्वीर में सुष्मिता समंदर के किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।
Trending Videos
2 of 4
सुष्मिता सेन की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/sushmitasen47
समंदर किनारे पोज देती आईं नजर
सुष्मिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस के लिए वह अक्सर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ताजा तस्वीर में सुष्मिता समंदर किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। देखने में ऐसा लग रहा है कि यह किसी रिजॉर्ट की फोटो है। फोटो में एक्ट्रेस नीले समंदर निहारते हुई दिख रही हैं।
सुष्मिता सेन और ललित मोदी की दिलचस्प कहानियां
- फोटो : Twitter @LalitKModi
लोग कर रहे जमकर कमेंट
इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। कुछ यूजर्स एक्ट्रेस की इस फोटो की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनकी खिंचाई कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी यह तस्वीर बहुत प्यारी है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं आपके इस निर्णय का हमेशा सम्मान करूंगी।' वहीं एक अन्य यूजर ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए पूछा, 'फोटो ललित मोदी खींच रहे हैं क्या?' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस फोटो पर हार्ट इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्मों के अलावा ओटीटी पर भी उनका डेब्यू शानदार रहा है। वेब सीरीज आर्या में उनके काम की लोगों ने खूब तारीफ की। सुष्मिता आखिरी बार आर्या 2 में नजर आई थीं। इस वेब सीरीज को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कभी भी स्ट्रीम किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।