सुष्मिता सेन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं। पिछले कुछ समय से सुष्मिता ने फिल्मों से दूरी बना रखी है। वो पूरा समय अपने परिवार और बच्चों को दे रही हैं । सुष्मिता 19 नवंबर को अपना बर्थडे मनाती हैं । इस बार वो 44वां बर्थडे मनाएंगी । इस मौके पर हम आपको सुष्मिता से जुड़ा वो किस्सा बताते हैं जब वो 1994 में मिस इंडिया बनी थीं ।
2 of 9
sushmita sen
- फोटो : social media
1994 में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय दोनों ने ही मिस इंडिया पेगमेंट में हिस्सा लिया था । यह प्रतियोगिता गोवा में हुई थी । उस दौरान सभी ने ऐश्वर्या और सुष्मिता पर शर्त तक लगा ली थी क्योंकि दोनों ही मजबूत दावेदार थीं ।
मिस इंडिया का वो किस्सा आपको बताते हैं जब सुष्मिता ने ऐश्वर्या से जीतता हुआ ताज छीन लिया था । आखिरी राउंड तक पहुंचते-पहुंचते सुष्मिता और ऐश्वर्या के बीच टाई हो गया था ।
जज ने दोनों को ही 9.33 नंबर दिए थे । इसके बाद ये तय हुआ कि दोनों से एक-एक सवाल पूछा जाएगा जो इसका अच्छा जवाब देगा,वो मिस इंडिया का खिताब जीत जाएगा ।
जज ने ऐश्वर्या से सवाल पूछा- 'आप अपने पति में कैसी क्वालिटी देखना चाहेंगी । रिज फॉरेस्टर की तरह बोल्ड एंड ब्यूटिफुल या मैसन कैपवेल के जैसा ।' बता दें कि रिज फॉरेस्टर और मैसन कैपवेल दोनों ही हॉलीवुड सिरीज के कैरेक्टर के नाम हैं ।