बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं। अब जो बची हैं वो केवल उनकी यादें। सुशांत के निधन के बाद उनके बारे में कई जानकारियां सामने आ रही हैं। उनके फैंस उनके कई सारे वीडियोज साझा कर रहे हैं। वहीं इंडस्ट्री से भी उनके जो दोस्त हैं वो उनके बारे में यही बता रहे हैं कि सुशांत बहुत जीनियस थे। हाल ही में वायरल हो रहे उनके एक वीडियो में इसका नमूना भी साफ देखा जा सकता है।
दोनों हाथों से एक साथ लिख लेते थे सुशांत सिंह राजपूत, इस वीडियो में देखें कितने जीनियस थे अभिनेता
सुशांत ने AIEEE में ऑल इंडिया लेवल पर सातवां स्थान प्राप्त किया था। इससे ही उनकी जीनियसनेस का पता चलता है। सुशांत सिह राजपूत कोडिंग में भी माहिर थे। इसका नमूना भी उनके सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। साथ ही उन्हें अंतरिक्ष से बेहद लगाव भी था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत में दोनों हाथों से लिखने का हुनर भी था?
हाल ही में सुशांत के एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सुशांत दोनों हाथों से लिखते हुए नजर आ रहे हैं। इसे एक जीनियस का टैलेंट नहीं तो और क्या कहेंगे। इस वीडियो में सुशांत फिल्म 'छिछोरे' के अपने को- स्टार ताहिर राज भसीन का नाम दोनों हाथों से एक साथ लिखते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में सुशांत ऐसा कर बेहद खुश भी नजर आ रहे हैं।
Sushant was an Ambidextrous,he could mirror write as well. Something that even Leonardo da Vinci would do,here he can be seen writing "Tahir Bhasin" using the same skill. pic.twitter.com/XMwEZv3hpL
सुशांत सिंह राजपूत एक बेहतरीन एक्टर, डांसर तो थे ही साथ ही साथ वो पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर एक्टिंग की तरफ अपना रुख मोड़ लिया था। उन्होंने सबसे पहले टेलीविजन से शुरुआत की। पवित्र रिश्ता सीरियल में मानव के किरदार ने सुशांत को घर घर में पहचान दिलवाई।
इसके बाद सुशांत ने फिल्म 'काई पो छे' से बॉलीवुड में बदम रखा। सुशांत की एक्टिंग को फिल्मों में भी काफी पसंद किया गया। 14 जून 2020 सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को भूल नहीं पा रहे उनके दोस्त, तस्वीर साझा कर लिखा भावुक मैसेज