सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच जारी है। इस बीच ड्रग्स एंगल में हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें उनके साथ एक लड़की भी नजर आ रही हैं। तस्वीर में सुशांत उसे किस करते हुए दिख रहे हैं।
कौन है सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रही ये लड़की, KISS करते हुए पुरानी तस्वीरें वायरल
सुशांत जिस लड़की के साथ नजर आ रहे हैं उनका नाम आकांक्षा रंजन कपूर है। सुशांत ने उन्हें हग किया है और उनके गाल पर किस कर रहे हैं। वहीं आकांक्षा कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तस्वीर निर्माता रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी की है जिसमें दोनों पहुंचे थे।
View this post on Instagram
A post shared by not akanKsha (@akansharanjankapoor) on
आकांक्षा नेटफ्लिक्स की फिल्म 'गिल्टी' में नजर आई थीं। वो आलिया की बेस्ट फ्रेंड हैं। आकांक्षा और सुशांत काफी अच्छे दोस्त थे दोनों को अक्सर साथ में पार्टियों में देखा गया है। सुशांत के निधन पर आकांक्षा ने थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था- 'हमेशा।'
View this post on Instagram
A post shared by not akanKsha (@akansharanjankapoor) on
तस्वीरआकांक्षा के 25वें जन्मदिन की है। इस पार्टी में सुशांत के अलावा आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, भूमि पेडनेकर, अथिया शेट्टी सहित कई सितारे पहुंचे थे।
गौरतलब है कि सुशांत मामले में बीते दिन एनसीबी ने केजे नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। केजे का पूरा नाम करणजीत है। रिपोर्ट्स की मानें तो वो कैपरी और लिटिल हाईट्स में ड्रग सप्लाई करता था। करणजीत ही शौविक और सैमुअल मिरांडा तक ड्रग्स पहुंचाता था। बाद में यह ड्रग्स रिया चक्रवर्ती तक पहुंचता था।