बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने कथित तौर पर मुंबई में अपने घर पर आत्महत्या कर ली है। लॉकडाउन के दौरान अभिनेता अकेले रह रहे थे। उनकी आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेता की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। पुलिस के मुताबिक अभिनेता का शव उनके बांद्रा स्थित घर में पंखे से लटका हुआ मिला।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत लगभग छह महीने पहले ही बांद्रा वाले घर में रहने आए थे। उनके घर का किराया 4.5 लाख रुपये प्रति माह था। वह इस घर में एक कुक और दो अन्य नौकरों के साथ रहते थे। क्राइम ब्रांच की टीम जांच के लिए सुशांत के घर पहुंची है।पुलिस के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत ने अपने कमरे में हरे रंग के कपड़े से फंदा बनाया था, जिससे लटक कर उन्होंने आत्महत्या की।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की आत्महत्या के समय मौजूद हाउसहेल्प और दोस्तों की से पूछताछ की जा रही है। उनके बांद्रा स्थित घर पर उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सुशांत के मामा का दावा है कि अभिनेता की हत्या की गई है। उन्होंने जांच की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ बेटे की आत्महत्या की खबर सुनकर सुशांत के पिता बेहोश हो गए।
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
पुलिस को घर में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को उनके घर से कुछ मेडिकल की पर्चे और दवाइयां भी मिली हैं, जो वह पिछले छह महीने से ले रहे थे। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के मामा ने आगे कहा कि वो दिलेर था, वह आत्महत्या नहीं कर सकता है, इसलिए इस मामले की जांच होनी चाहिए। उनका शव कूपर अस्पताल लाया गया है, जहां कुछ ही देर में शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत बिहार के रहने वाले थे। सुशांत की मौत की खबर आते ही पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस सकते में आ गए हैं। कई अभिनेता, राजनेता और फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से सुशांत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्होंने काय पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके और केदारनाथ फिल्मों में काम किया था।