अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन से उनका परिवार सदमे में हैं। उनके पिता के लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। आज सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुशांत के परिवार के कुछ सदस्य मुंबई पहुंच गए हैं।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का परिवार मुंबई पहुंचा
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह के परिवार के कई सदस्य रात को मुंबई पहुंचे। तस्वीरें मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने की हैं। अनुमान है आज दोपहर तक सुशांत का अंतिम संस्कार हो सकता है।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का परिवार मुंबई पहुंचा
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस की वजह से सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। सुशांत के पिता के अलावा उनकी बहनें और कुछ अन्य करीबी ही जा सकेंगे।
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का परिवार मुंबई पहुंचा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शुरुआती तौर पर आत्महत्या की बात सामने आई है। वहीं, डॉक्टरों ने उनके ऑर्गन्स को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया है। यहां जांच की जाएगी कि उनके ऑर्गन्स में किसी तरह का जहर या ड्रग्स तो नहीं है।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। सुशांत के नौकर ने पुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दी। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर सुशांत के नौकर और उनके पड़ोसियों से पूछताछ की। उनके इस कदम से बॉलीवुड सदमे में हैं। कई कलाकारों ने उनके निधन पर दुख जताया है।
सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि और मेंटल हेल्थ केयर का मुद्दा फिर गर्म, पांच खबरें