सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई, एनसीबी और ईडी की जांच चल रही है। इस बीच हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। रिया चक्रवर्ती से लेकर सुशांत की बहन का भी व्हाट्सएप चैट सामने आ चुका है जिसमें अलग अलग दावे किए जा रहे हैं। एक अन्य व्हाट्सएप चैट से ही खुलासा हुआ है कि सुशांत ने मोबाइल नंबर बदलने को लेकर बैंक कर्मचारी से बात की थी।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
दरअसल, सुशांत का खाता कोटक महिंद्रा बैंक (बांद्रा) में है। 20 मई 2020 को सुशांत ने बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर हर्ष पटेल को एक मैसेज भेजा था जिसमें उन्होंने अपने खाते से लिंक मोबाइल नंबर बदलने की बात कही थी। सुशांत ने लिखा था कि 'मैंने जिस नंबर से व्हाट्सएप किया है, उसी नंबर को खाते से लिंक कर दें।'
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
हर्ष पटेल ने सुशांत को एक फॉर्म भरने के लिए कहा। फॉर्म भेजने के लिए उन्होंने ईमेल आईडी मांगी थी तो सुशांत ने अपने करीबी सैमुअल मिरांडा का ईमेल आईडी दे दिया था। पटना पुलिस की टीम जब जांच करने के लिए मुंबई गई थी तब उन्होंने हर्ष पटेल से मुलाकात भी की थी। सूत्रों के मुताबिक पटना पुलिस की टीम ने पटेल का यह बयान रिकॉर्ड किया था।
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : instagram/sushantsinghrajput
रिया चक्रवर्ती के माता पिता से आज पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत की जांच कर रही सीबीआई मंगलवार को रिया चक्रवर्ती के माता-पिता सहित आठ लोगों से पूछताछ कर रही हैं। जांच एजेंसी आज अभिनेत्री से पूछताछ नहीं करेगी। रिया से पिछले चार दिनों में 35 घंटे तक पूछताछ हो चुकी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रहा है।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सीबीआई की टीम आज भी सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और केशव से पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी इन तीनों से जांच एजेंसी पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा सैमुअल मिरांडा को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।