फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput funeral Amitabh Bachchan write emotial blog over Sushant Singh Rajput suicide

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पोस्ट में महानायक ने लिखा- आपने अपनी जिंदगी खत्म क्यों कर ली?

Mon, 15 Jun 2020 05:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 15 Jun 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput funeral Amitabh Bachchan write emotial blog over Sushant Singh Rajput suicide
अमिताभ बच्चन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े और छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने रविवार (14 जून) को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। कई सितारे उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक जता रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर दुख प्रकट किया है।

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर सुनकर एक भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी मुलाकात और उनकी शख्सियत का जिक्र किया है। अमिताभ बच्चन ने लिखा,  'क्यों..क्यों...क्यों... क्यों' सुशांत सिंह राजपूत क्यों? आपने अपनी जिंदगी खत्म क्यों कर ली? आप प्रतिभाशाली अभिनेता थे। बेहतरीन दिमाग... बिना कुछ कहे, बिना कुछ मांगे हमेशा के लिए सो गए... क्यों ? उनका काम बहुत शानदार था, दिमाग उससे भी ज्यादा बेहतरीन था।
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत के लिए आगे लिखा, 'उन्होंने दार्शनिक कहानियों के जरिए कई बार खुद के बारे में बताया। कुछ लोग उनकी इस गहराई के बारे में जानकर बहुत बार अचंभित हो जाया करते थे या फिर उनकी इस ताकत का मतलब नहीं समझ पाते थे। कुछ के लिए यह आश्चर्यचकित होना होता था तो कुछ हल्की-फुल्की बात समझकर टाल दिया करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Why .. Why .. Why .. Why .. Sushant Singh Rajput .. why do you end your life .. your brilliant talent .. your brilliant mind .. laid to rest , without asking , seeking .. why .. .. his work was sheer brilliance .. and his mind even more .. many a time did he express himself in the depth of philosophical verb .. they that looked passed it were either in wonder or oblivious of its strength of meaning .. some wondered, some quibbled .. to some it was a subdued mirth .. subdued because , for it to be given lethargic ignorance, would have opened the caves of their own .. .. his speak was measured .. as was his screen presence .. .. I saw a complete work of his in ‘DHONI’ .. the film was dressed with remarkable moments of his performance .. but three of the moments ever remained with me as an observer .. they were done with such casual conviction that it would be difficult for an analyst of some credibility, to either notice it , or give attention to its bearing .. .. when he spoke or communicated , there was something of an inner value, which had remained unsaid , yet said in its covered all .. its a trait of excessive intelligence .. and when that takes a diversion from the highway , it invariably ends up against a road bloc - depressive , unwanted , and in belligerent frustration .. .. on one of my meetings with him , I asked him how did he manage to give that iconic shot of Dhoni hitting a six winning the International tournament , to absolute perfection .. he said he saw that video of Dhoni , a hundred times .. !! .. that was the severity of his professional effort .. .. he came from humble beginnings .. was a part of the 4rth line group dancers, that performed shows with Shiamak Davar , the ingenious talented choreographer of our times .. rising from those climes to where he was, is a story by itself .. excessiveness can often lead to extremes .. .. what kind of a mind leads one to suicide is an eternal mystery .. .. to end a most gainful life, is simply not permitted .. Ab

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on



महानायक ने अपने इस पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत की सुपरहिट फिल्म धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी का भी जिक्र किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मैंने धोनी में उनका पूरा काम देखा। उस फिल्म में उन्होंने कभी न भूल पाने वाली परफॉर्मेंस दी थी, लेकिन एक ऑब्जर्वर के तौर पर मुझे उनकी तीन बातें हमेशा ध्यान रहेंगी। ये काम इतनी बारीकी से और नैसर्गिक रूप में किया गया था कि एक समझदार विश्लेषक के लिए भी उसको पकड़ना आसान नहीं होगा। जब भी उनसे बात होती थी तो लगता था कि अंतस की गहराई से जुड़ी ऐसी कोई बात जरूर है जो अनकही है, और फिर भी उस बात को कह तो दिया ही गया है। इस तरह की अभिव्यक्ति तीक्ष्ण बुद्धि की ही परिचायक होती है, और ऐसी बिरली प्रतिभा जब मुख्य मार्ग से भटकती है तो वो अवसाद, अनिच्छा और निराशा से गुजर कर किसी दुखांत तक ही पहुंचती है'।

'एक मुलाकात के दौरान मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने धोनी का इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतने के लिए छक्का मारने वाले सीन को कैसे किया था। इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने धोनी का वह वीडियो सैकड़ों बार देखा था। इसी से उनकी अपने काम को लेकर गंभीरता का पता चलता है। उन्होंने अपनी विनम्र शुरुआत की थी। उन्होंने श्यामक डावरके साथ ग्रुप डांसर के तौर पर शुरुआत की थी। जोकि हमारे समय के शानदार कोरियग्राफर थे। एक बहुत छोटी शुरुआत से इतनी बड़ी सफलता तक पहुंचना भी अपने आप में एक कहानी है। अत्यधिक प्रतिभा भी कभी-कभी अति की ओर ले जाती है। किस तरह की चीजें उन्हें आत्महत्या की ओर लग गईं यह एक बड़ा रहस्य है, इतने शानदार जीवन को इस तरह खत्म करने की इजाजत कतई नहीं दी जानी चाहिए'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed