सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया तक पर नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई है। कई सितारों ने अफसोस जताया कि वो सुशांत के साथ जुड़े नहीं रहे। वहीं कई ने सुशांत की मौत के लिए बॉलीवुड की गुटबाजी को जिम्मेदार ठहराया है। बॉलीवुड की मशहूर पब्लिसिस्ट और सुशांत की दोस्त रोहिणी अय्यर ने एक लंबा पोस्ट लिखकर ग्लैमर की इस दुनिया की कड़वी सच्चाई बताई है।
2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, रोहिणी अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहिणी ने सुशांत के साथ की कई तस्वीरें भी साझा की हैं। रोहिणी लिखती हैं कि 'ये बातें कही जानी जरूरी हैं। मेरा सबसे अच्छा दोस्त अब नहीं रहा, मुझे अब भी इस सच को स्वीकार करने में मुश्किल हो रही हैं। जब भी मैं सोशल मीडिया देखती हूं उससे जुड़ी खबरें जानने के लिए देखती हूं। मुझे सिर्फ ऑनलाइन लोगों की बजाए काल्पनिक चीजें पढ़ने को मिलती हैं। मुझे गप्प मारने वाले लोग मिलते हैं। वो लोग जो अपने एजेंडा को आगे बढ़ा रहे हैं, खुद को या अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। हर वो इंसान जो दो सेकेंड की प्रसिद्धि पाना चाहता है वो उसकी जिंदगी पर कुछ न कुछ कह रहा है।'
3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत का घर
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहिणी आगे कहती हैं कि 'पहली बात तो ये है कि उसे किसी की राय या प्रसिद्धि से रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ता था। उसे इन लोगों से जरा सा भी फर्क नहीं पड़ता था जो आज ये प्रचार करते फिर रहे हैं कि वो उसके साथ टच में नहीं रह सके। साथ ही मैं ये भी बता दूं कि उसे टच में रहने की परवाह नहीं रहती थी। उसे दिखावटी दोस्तों, फोन कॉल्स और झूठी बातों से नफरत थी।'
4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहिणी कहती हैं कि 'उसने तुम्हारी पार्टियों को नकारा था ना कि तुमने उसे अस्वीकार किया। उसने गुटबाजी से किनारा किया था। उसे किसी कैंप की जरूरत नहीं थी। उसका अपना खुद का दायरा था। वो एक असली फाइटर था। उसने कड़ी धूप में रहकर अपने लिए जगह बनाई थी। वो एक आउटसाइडर था और उसने एक इनसाइडर होने की कभी परवाह नहीं की थी। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्मों के बाहर उसकी दुनिया थी। फिल्म इंडस्ट्री उसकी जिंदगी का छोटा हिस्सा था। इसके बाहर उसकी कई दुनिया थी।'
5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहिणी बताती हैं कि 'उसने कामयाबी को हमेशा किनारे ही रखा। वो कभी असफल नहीं हुआ। उसके साथ काम कर रहे दूसरे कलाकारों की अपेक्षा उसने ज्यादा हिट दी थीं। उसने तो कभी 100 करोड़ क्लब की परवाह भी नहीं की थी। वो न तो किसी क्लब का हिस्सा बनना चाहता था और न इस रेस में दौड़ना चाहता था। उसे अवॉर्ड्स में कोई दिलचस्पी नहीं थी। एक बार एक अवॉर्ड फंक्शन से वो सिर्फ इसलिए बाहर चला आया था क्योंकि वो वहां बोर हो रहा था। वह भी उससे ठीक पहले जब उसके लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवॉर्ड की घोषणा की गई थी।'