सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत ने वरुण माथुर नाम के शख्स के साथ साल 2018 में इनसाइड वेन्च्योर्स प्राइवेट लिमिटेड (Innsaei Ventures Pvt Ltd) कंपनी बनाई थी। दुर्भाग्य से साल 2019 में यह कंपनी बंद हो गई। सुशांत के निधन के बाद उनकी ये कंपनी भी चर्चा में है। कंपनी की पूर्व कर्मचारी ने सुशांत के बारे में कई खुलासे किए हैं।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी में नंदिनी शर्मा हेड ऑफ कम्यूनिकेशंस के पद पर थीं। उन्होंने कंपनी को लेकर सुशांत की महत्वाकांक्षाओं का खुलासा किया है। एक टीवी चैनल से बात करते हुए नंदिनी ने बताया कि 'सुशांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते थे और देश को किस तरह आगे बढ़ाया जाए, वो अपनी योजनाओं पर काम करना चाहते थे।'
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
नंदिनी ने बताया कि सुशांत ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए फिल्में बनाना चाहते थे। वो भारतीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया और स्वामी विवेकानंद की बायोपिक पर फिल्में निर्मित करना चाहते थे। इसके अलावा उनकी लिस्ट में शिक्षा पर आधारित एप और उन्नत टेक्नोलॉजी शामिल थी।
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
नंदिनी ने कहा कि 'साफ है कि सुशांत सिंह राजपूत प्रतिभाशाली दिमाग के थे। वह केवल एक अभिनेता नहीं बल्कि शानदान डांसर थे। वो समाज के लिए बहुत कुछ करना चाहते थे। कितने अभिनेता हैं जो ऐसा करना चाहते हैं या जो वाकई ऐसा सोचते हैं।' इसके अलावा नंदिनी कहती हैं कि नासा के एक वैज्ञानिक ने उन्हें मैसेज किया था और उनके बारे में कहा था कि अगर वो बॉलीवुड अभिनेता नहीं होते तो बहुत बड़े वैज्ञानिक होते।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत केस
- फोटो : Social Media
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज सिंह से पूछताछ के बाद अब सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए समन भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई की टीम ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए लंबी लिस्ट तैयार की है।