34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अभी उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। बताया जा रहा है वो कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उनके मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंचीं।
सुशांत सिंह राजपूत के घर के बाहर की तस्वीरें, एंबुलेंस से ले जाया गया शव
सुशांत के घर के बाहर पुलिस की गाड़ी देखी जा सकती है। उनके निधन की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में सभी हैरान हैं और सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर दुख व्यक्त कर रहे हैं।
Receive without pride, let go without attachment. #Meditations
A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on
सुशांत के घर एंबुलेंस पहुंचने की तस्वीर है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि पुलिस और मीडिया के लोग भी जुटे हैं।
जानकारी के मुताबिक, पिछले छह महीने से सुशांत डिप्रेशन से गुजर रहे थे। सुशांत के नौकर ने पुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दी। उनके इस कदम से बॉलीवुड सदमे में हैं। कई कलाकारों ने उनके निधन पर दुख जताया है।
बता दें कि साल 2008 में सुशांत ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से डेब्यू किया। फिर 'पवित्र रिश्ता' में वो लीड एक्टर के तौर पर नजर आए। यहीं से सुशांत की किस्मत पलटी और वो घर-घर में पहचाने जाने लगे। साल 2013 में सुशांत ने 'काय पो छे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसमें सुशांत के काम की काफी तारीफ हुई।