सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। उनको ड्रग्स का लेन-देन करने की वजह से गिरफ्तार किया गया है। वहीं बेटे की गिरफ्तारी के बाद रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि एक मध्यम वर्गीय परिवार को प्रभावी ढंग से ध्वस्त कर दिया है। इंद्रजीत चक्रवर्ती के इस बयान पर अभिनत्री स्वरा भास्कर ने अपनी हमदर्दी जताई है।
रिया चक्रवर्ती के पिता के लिए स्वरा भास्कर को हमदर्दी जताना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
दरअसल शौविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद रिया के पिता इंद्रजीत ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'बधाई हो इंडिया कि आपने मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, मुझे यकीन है कि अगला नंबर मेरी बेटी का है और मुझे नहीं पता कि इसके बाद कौन है। आपने एक मध्यम वर्गीय परिवार को प्रभावी रूप से ध्वस्त कर दिया है लेकिन निश्चित रूप से न्याय के लिए सब कुछ जायज है। जय हिंद।'
इंद्रजीत चक्रवर्ती के इस बयान के बाद स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री ने उनके बयान पर अपनी हमदर्दी जताई। स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह दिल तोड़ने वाला है, हमें खुद पर शर्म आनी चाहिए। हमें दूसरों को दुख पहुंचाकर खुशी मिलती है।' स्वरा भास्कर को यह ट्वीट करना भारी पड़ी गया है। कई सोशल मीडिया यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Abhishek Sharma नाम के यूजर ने स्वरा के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'शर्म से आप मर क्यों नहीं जाती है ? भारतीय नागरिक नाम के यूजर ने स्वरा के लिए अपने ट्वीट में लिखा, 'वह कोविड 19 से भी ज्यादा खतरनाक हैं। जब भी मुंह खोलेंगी गंदगी फैलाएंगी।' Manjima ने लिखा, 'एक अपराधी परिवार का समर्थन करने पर शर्म आपको आनी चाहिए स्वरा'।
Ruhi नाम की यूजर ने लिखा, 'बात चली है तो दूर तक जाएगी, चिंता न कर दुष्ट नारी एनसीबी तूझे भी उठाएगी'। इनके अलावा स्वरा भास्कर के ट्वीट पर और भी कई सोशल मीडिया यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की है। आपको बता दें कि स्वरा भास्कर उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो लगातार रिया चक्रवर्ती के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं।
पढ़ें: छिछोरे के एक साल हुए पूरे, श्रद्धा कपूर सहित इन सितारों ने ऐसे किया सुशांत सिंह राजपूत को याद