अर्जुन कपूर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटव पाया गया है। फिलहाल वो घर पर ही क्वारंटीन हैं। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने ये जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। अर्जुन कपूर के पोस्ट के बाद प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटीन
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यह मेरा काम है कि आपको जानकारी दूं कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव निकला है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मुझमें हल्के लक्षण हैं। डॉक्टर्स और अधिकारियों की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।'
अर्जुन आगे लिखते हैं कि 'समर्थन करने के लिए एडवांस में आप सभी का शुक्रिया। मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में समय समय पर जानकारी देता रहूंगा। यह मुश्किलों भरा समय है। मुझे यकीन है कि इंसानियत इस वायरस पर जीत जाएगी।'
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
अर्जुन कपूर के इंस्टाग्राम पोस्ट करते ही सेलिब्रिटीज और प्रशंसकों ने उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने लिखा- 'जल्द ठीक हो जाओ बच्चे।' अभिनेता साकिब सलेम ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी पोस्ट किया। सोफी जौधरी लिखती हैं, 'गेट वेल सून।' बता दें कि कुछ दिन पहले बोनी कपूर का स्टाफ कोरोना संक्रमित पाया गया था। हालांकि बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के टेस्ट निगेटिव पाए गए थे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या और आराध्या का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला था। चारों कुछ समय तक अस्पताल में भी भर्ती थे।