फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput Death Case: investigation is on after 4 months of actors death

सुशांत केस: जारी है सीबीआई जांच, हर किसी को है रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 19 Oct 2020 04:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 19 Oct 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case: investigation is on after 4 months of actors death
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा - फोटो : facebook/SushantSinghRajput, PTI

14 जून 2020 को सिनेमा का एक चमकता- उभरता सितारा हमेशा के लिए टूट गया। सुशांत की मौत को करीब चार महीने का वक्त बीत गया है, लेकिन ऐसा लगता है कि आज भी ये केस उस ही जगह पर है, जहां से शुरू हुआ था। सुशांत केस में सबसे पहले मुंबई पुलिस ने छानबीन शुरू की थी और जल्दी ही इसे आत्महत्या का मामला बता दिया गया था। हालांकि सुशांत के फैंस के साथ ही साथ कुछ नेता और अभिनेता इस बात से सहमत नहीं हुए और मुंबई पुलिस को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। 

विज्ञापन


इस केस में मोड़ तब आया जब सुशांत के पिता केके सिंह ने बिहार में एफआईआर दर्ज करवाई, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को दिवंगत अभिनेता की मौत का आरोपी बताया। इसके साथ ही केके सिंह ने रिया व उनके परिवार पर सुशांत के पैसों में भी हेर फेर करने का आरोप लगाया। इस एफआईआर के बाद ही केस में बिहार पुलिस की भी एंट्री हो गई। जिसके बाद मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच खींचतान देखने को मिली। मुंबई और बिहार पुलिस की खींचतान तब खत्म हुई जब ये केस सीबीआई के पास पहुंचा।
विज्ञापन


सीबीआई के पास केस पहुंचने के बाद से ही इस केस में हर दिन एक नया मोड़ आता दिखा। पैसों के हेर फेर के आरोपों के चलते प्रवर्तन निदेशालय और ड्रग्स एंगल की वजह से एनसीबी भी सुशांत केस की जांच में जुट गए। रिया चक्रवर्ती सहित पूरे परिवार से पहले ईडी और फिर एनसीबी ने पूछताछ की। ड्रग्स के लेनदेन के चलते रिया, उनके भाई शौविक सहित कई अन्य को जेल भी जाना पड़ा। करीब एक महीने जेल में रहने के बाद रिया चक्रवर्ती को बेल मिली और अब रिया अपने घर पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में ऐसी भी खबरें सामने आईं कि सीबीआई ने इस केस की जांच पूरी कर ली है और जल्दी ही केस की क्लोजर रिपार्ट दाखिल हो सकती है। हालांकि सीबीआई ने मीडिया रिपोर्ट में अपने निष्कर्षों से संबंधित खबरों को काल्पनिक करार दिया। सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौर ने अपने बयान में कहा था, 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। मीडिया में कुछ ऐसी काल्पनिक रिपोर्ट सामने आयी हैं कि सीबीआई एक निष्कर्ष पर पहुंच चुकी है। यह फिर दोहराया जाता है कि ऐसी रिपोर्ट त्रुटिपूर्ण एवं काल्पनिक हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed