अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जब से रिया चक्रवर्ती ने मीडिया को इंटरव्यू दिया है तबसे उनके खुलासों और दावों की काफी चर्चा हो रही है। रिया चक्रवर्ती ने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए खुलासा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन प्रियंका सिंह ने उनका शारीरिक उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि प्रियंका सिंह के बारे में।
जानिए कौन हैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका, रिया चक्रवर्ती ने लगाया है शारीरिक उत्पीड़न का आरोप
प्रियंका सिंह पेशे से एक वकील हैं। वह दिल्ली में पति सिद्धार्थ तंवर के साथ रहती हैं। सिद्धार्थ भी पेशे से वकील हैं। वह दिल्ली हाई कोर्ट में साल 2007 से ही वकालत कर रहे हैं। प्रियंका और सिद्धार्थ का दिल्ली के नरायणा में ऑफिस भी है। प्रियंका सिंह भी अपनी बाकि बहनों की तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हैं, लेकिन वह ज्यादा सक्रिय नहीं रहती हैं।
प्रियंका सिंह के ट्विटर अकाउंट की बात करें तो उनका आखिरी ट्वीट 19 अगस्त का है। उन्होंने 19 अगस्त को भाई सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। जिसमें दोनों भाई-बहन मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने भाई का केस सीबीआई के पास पहुंचने पर खुशी जाहिर की थी।
Destiny’s Rockstar and my soul friend... it’s most melancholic- the slightest of realisation that you are not there!!!
🙏#CBITakesOver pic.twitter.com/Hg7uMGfMDg
इसके अलावा प्रियंका सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल में खुद का परिचय में प्रकृतिवादी, स्टारगेजर, संगीतप्रेमी,खेलप्रेमी और दार्शनिक, कलाकार, मानवतावादी और रिलक्टेंट एक्टिविस्ट, जिंदगी के बाद जिदंगी की खोज करने वाली, और पेशे से वकील बताया है। बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू में प्रियंका सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 'एक पार्टी में मैं, सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन प्रियंका सहित उनके परिवार के अन्य लोग थे। प्रियंका ने नशे में मेरा उत्पीड़न करने की कोशिश की। मुझे अनचाही जगह हाथ भी लगाया।'
रिया चक्रवर्ती ने आगे कहा था, 'अप्रैल 2019 के आसपास की बात है एक रात मैं और प्रियंका दोनों एक पार्टी में गए हुए थे। वहां प्रियंका ने काफी ज्यादा शराब पी ली थी। जिसके चलते वह पार्टी में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं से भी अजीब हरकतें करने लगी थीं। वहां से आने के बाद मैं सुशांत के कमरे में सो रही थीं। जब अचानक मेरी आंख खुली तो प्रियंका को मैंने अपने साथ बिस्तर में पाया जो जबरदस्ती मुझे छूने की कोशिश कर रही थीं।'