हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली है। इस हैरान कर देने वाली घटना से पूरा फिल्मी समाज अचानक से गहरे शोक में डूब गया है। अचानक से हुई इस घटना पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा है लेकिन पुलिस ने इस खबर की पुष्टि कर दी है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुशांत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इस बारे में तो अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन इस समय लोग इस घटना को उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान की आत्महत्या से जोड़कर देख रहे हैं। मीडिया खबरों पता चला है कि जिस वक्त सुशांत ने अपने घर में आत्महत्या की, उस वक्त उनके कुछ दोस्त भी सुशांत के घर पर मौजूद थे। जब सुशांत ने अपने आप को कमरे में बंद कर दिया और काफी देर तक बाहर नहीं आए तो उनके दोस्तों को शक हुआ। फिर जब उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो उन्हें उस कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया।
3 of 5
sushant singh rajput
- फोटो : social media
पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि सुशांत पिछले छह महीने से अवसाद और तनाव जैसी समस्याओं से गुजर रहे थे। फिलहाल के लिए पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और गहराई से छानबीन कर कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सुशांत हिंदी सिनेमा के युवा कलाकार थे और उनका हिंदी फिल्मों में काम अच्छा खासा चल रहा था।
4 of 5
Sushant Singh Rajput
- फोटो : Social Media
पिछले साल भी सुशांत अभिषेक चौबे की फिल्म 'सोनचिड़िया', नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'छिछोरे' और नेटफ्लिक्स पर जैकलीन फर्नांडिस के साथ रिलीज हुई तरुण मनसुखानी की फिल्म 'ड्राइव' में मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। उनके करियर को लेकर उनके करीबियों का कहना है कि सुशांत का करियर जब इतना अच्छा चल रहा था तो वह करियर के कारण तो आत्महत्या नहीं कर सकता। शायद उसका कोई व्यक्तिगत कारण ही रहा होगा।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर की संदिग्ध हालात में मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिनों पहले की ही बात है जब सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकी दिशा सालियान ने अपनी बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना का कारण दिशा और उसके मंगेतर रोहन के बीच खराब रिश्तों का ठीक से न चल पाना बताया जा रहा था। हालांकि, इस केस में भी पुलिस छानबीन में लगी हुई है।