बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके निधन से फैंस सहित बॉलीवुड सितारों के बीच शोक का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर शोक जताया है। वहीं करण जौहर ने उनके लिए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए दुख प्रकट किया है।
सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुई इस गलती के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं करण जौहर, अभिनेता की मौत पर हुए भावुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी और उनकी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए करण जौहर ने सुशांत के लिए भावुक पोस्ट लिखा। साथ ही उन्होंने पिछले एक साल से सुशांत सिंह राजपूत के संपर्क में न होने पर अपनी गलती मानी है और ऐसे मौके पर दुख जताया है।
करण जौहर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'इस बात के लिए मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं कि मैं पिछले एक साल से तुम्हारे संपर्क में नहीं था। मुझे बहुत बार महसूस हुआ कि तुम्हें भी किसी की जरूरत है जिसके साथ तुम अपनी बातें साझा कर सको, लेकिन शायद मैंने कभी उस तरह नहीं सोचा। हम बहुत बार अपनी जिंदगी शोर के बीच जीते हैं लेकिन अंदर से अकेले होते हैं'।
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक थे। उन्होंने टीवी सीरियल्स के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। सुशांत सिंह राजपूत ने एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ, और छिछोरे जैसी कई शानदार फिल्में की। दर्शकों ने उनके अभिनय को हमेशा पसंद किया था। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म छिछोरे थी।
पढ़ें: क्रोनोलॉजी: जिंदगी का रण छोड़ गए राजपूत के ये हैं दुखद अफसाने, अपने हुए बेगाने तो नहीं रहे सुशांत