फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीर वायरल करने वालों पर भड़के बॉलीवुड सितारे, सुनाई खरी-खोटी

Sun, 14 Jun 2020 10:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 14 Jun 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput commit Suicide Farah Khan Meera Chopra and Aly Goni angry on who viral Sushant Singh Rajput dead body photo
फराह खान, सुशांत सिंह राजपूत,अली गोनी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली है। सुशांत सिंह राजपूत ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन उनकी मौत ने फिल्म इंडस्ट्री सहित कई लोगों को हिलाकर रख दिया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनके शव की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसा करने वालों पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने गुस्सा जाहिर किया है। 

Sushant Singh Rajput commit Suicide Farah Khan Meera Chopra and Aly Goni angry on who viral Sushant Singh Rajput dead body photo
फराह खान - फोटो : अमर उजाला

मशहूर कॉरियोग्राफर और निर्माता-निर्देशक फराह खान ने सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों पर ट्विटर पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक भी जताया। फराह खान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत की यंग एज में मौत हो गई। उनके शव की तस्वीर वायरल करना बंद करें। यह एक दुर्घटना है मनोरंजन नहीं है। क्या हम इस दुनिया में रहते हैं ?'
 

Sushant Singh Rajput commit Suicide Farah Khan Meera Chopra and Aly Goni angry on who viral Sushant Singh Rajput dead body photo
मीरा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने भी सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने पर गुस्सा जताया है। उन्होंने ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उनमें से एक ट्वीट में मीरा चोपड़ा ने लिखा, 'कृपया सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीर वायरल करना बंद करें। यह काफी गंभीर है। बहुत से मीडिया हैंडल उनके शव की तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं। कृपया उन्हें डिलीट कर दें'। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput commit Suicide Farah Khan Meera Chopra and Aly Goni angry on who viral Sushant Singh Rajput dead body photo
अली गोनी - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे के लिए मशहूर कलाकार अली गोनी ने भी सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीरों को वायरल करने वालों पर जमकर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अली गोनी सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीर वायरल करने वालों पर जमकर भड़के हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने को लेकर गलत टिप्पणी कर रहे हैं। वीडियो में अली गोनी ने उन्हें भी खरी-खोटी सुनाई है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Help each other ❤️ #ripsushantsinghrajput🙏

A post shared by 𝓣𝓱𝓮 𝓐𝓵𝔂 𝓖𝓸𝓷𝓲 ~ علی گونی (@alygoni) on

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput commit Suicide Farah Khan Meera Chopra and Aly Goni angry on who viral Sushant Singh Rajput dead body photo
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई के बांद्रा में स्थित उनके घर में फंसी के फंदे से लटा हुआ मिला। उनका पूरा परिवार पटना में रहता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वह पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। उनके आत्महत्या की जानकारी सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने दी। हालांकि पुलिस अन्य पहलूओं पर भी जांच कर रही है। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुई इस गलती के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं करण जौहर, अभिनेता की मौत पर हुए भावुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed